Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

क्रोम होटल पर मेहरबानी क्यों?

  • जबकि सबको मालूम है कि क्रोम होटल में बिना आईडी के मिलते हैं कमरे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अब तक क्रोम होटल पर पुलिस विभाग ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। हालांकि क्रोम होटल में ही जबरन दुष्कर्म जैसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। फिर पुलिस प्रशासन की मेहरबानी कुछ कहती है। जबकि सबको मालूम है कि क्रोम होटल में बिना आईडी के कमरे मिलते हैं। होटल प्रबंधन की साठगांठ से सीसीटीवी फुटेज भी गायब करवा सकते हैं। इसके अलावा आरोप है होटल प्रबंधन के लिए बने कानूनों की धज्जियां यहां जमकर उड़ाई जाती हैं। मगर, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही है।

बात 22 अगस्त 2023 की है। दिल्ली रोड पर स्थित क्रोम होटल में जबरन दुष्कर्म की वारदात सामने आई। जिसमें पता चला कि पीड़िता जब क्रोम होटल पहुंची तो होटल प्रबंधन ने युवती से कोई आईडी नहीं मांगी। उसकी कोई एंट्री नहीं की गई और उसे पहले से तय एक कमरे में भेज दिया गया। वह कमरा होटल में किसके नाम से बुक कराया गया था और किस व्यक्ति की आईडी लगी थी।

अगर ऐसा किया है तो क्रोम होटल पर पुलिस मात्र लापरवाही का आरोप लगाकर सुरक्षा के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रही है यह कहने की बात नहीं है। इसके अलावा होटल प्रबंधन घटना के साक्ष्य मिटाने में आरोपी की मदद भी किया है जिसके कारण सीसीटीवी कैमरे का फुटेज नहीं मिला। बिना आईडी के कमरा मिला और तो और एंट्री भी कहीं नहीं मिलना अपने आप में बड़ा सुबूत है। अब देखना है कि चार्जशीट में पुलिस विभाग के जांच अधिकारी ने क्रोम होटल पर क्या कार्रवाई की है। हालांकि सवाल बड़े हैं।

ये है पूरा मामला

दिल्ली निवासी एक युवती ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक पर 22 अगस्त को क्रोम होटल में शराब पीकर जबरन दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। युवती के अनुसार दानिश अखलाक ने खुद को अविवाहित बताते हुए इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद वो उससे मिलने के लिए दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में मिला था। फिर उसने क्रोम होटल में बुलाकर युवती के साथ जबरन संबंध बनाए।

इस केस में 26 अगस्त को परतापुर थाने में दानिश अखलाक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। 27 अगस्त को पुलिस ने आरोपी दानिश अखलाक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के 164 के बयान दर्ज कराए थे, जिसमें उसने अपने साथ हुई दरिंदगी बयां की थी। पुलिस ने इस मामले में सारे साक्ष्य जुटाकर मजबूत चार्जशीट दाखिल कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE 10th Result 2026: उमंग App पर अपडेट, इन 5 तरीकों से चेक करें अपना परिणाम

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट आपका हार्दिक स्वागत...

मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक ध्वनि प्रदूषण

राजेंद्र चतुर्वेदी सन1943 में ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का ध्यान पहली...

उम्र को झुठला सकता है आहार

भाषणा बांसल आपके चेहरे की झुर्रियां अक्सर आपकी बढ़ती उम्र...

भाड़े की भीड़ में यूट्यूबर

भारतीय लोकतंत्र में अफवाहों के आधार पर नित्य ही...

चुनाव निपटते ही बेकाबू हो सकती है महंगाई

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के...
spot_imgspot_img