Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेंटर का किया शुभारंभ

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया। इस सेंटर में सभी आवश्यक मूलभूत पैथोलॉजिकल जाँचें ब्लड, यूरीन, सीबीसी, ब्लड शुगर, किडनी, लीवर, कॉलेस्ट्रोल, थॉयरायड सहित लगभग 270 प्रकार की जाँचें निःशुल्क होंगी।

अपर मुख्य सचिव रतूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय कार्मिकों के हित में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेन्टर जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से राज्य सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों को कार्यस्थल पर ही आवश्यक चिकित्सा सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी साथ ही उनके समय की भी बचत होगी।

एसीएस ने कहा कि सरकार ने अपने कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता दी है और प्रदेशभर में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे और पहुंच को सरल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। इस अवसर पर अपर सचिव डॉ अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह तथा सचिवालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img