जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज रविवार केा देशभर में सुबह 10 बजे स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस अभियान में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि दी जाएगी। यह अभियान गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू होगा। वही प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम नरेंद्र मोदी ने वंदन किया है कि, इस स्वच्छ अभियान में भाग लेकर श्रमदान करें।
भविष्य की शुरूआत के लिए उत्कृष्ट प्रयास में शामिल
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि,स्वच्छ भारत साझी जिम्मेदारी है। इसलिए स्वच्छ भविष्य की शुरूआत के लिए उत्कृष्ट प्रयास में शामिल हों। उन्होंने अभियान के संबंध में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का नारा दिया था। यह पहल स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की एक कड़ी है।

