नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज का दिन यानि रविवार सूर्य देव को समर्पित है। वहीं, सूर्य देव नवग्रहों का राजा भी माना जाता है। सूर्य देव की आराधना करने से जीवन में सुख, धन, तरक्की, जीवन में सफल होना यह सब मिलता है। यदि सूर्य देव की कृपा एक बार हो जाए तो आपकी जिंदगी में कोई परेशानी नहीं होगी। बताया जाता है कि सूर्य भगवान को प्रतिदिन जल देने से भी जीवन में सुख संपित्त की प्राप्ति होती है।

साथ ही रविवार के दिन दान करना बेहद शुभ माना गया है। बताया जाता है कि, रविवार के दिन दान करने से आपके जीवन में खुशहाली उत्पन्न होगी। तो चलिए हम आपके लिए लाएं है कुछ ऐसे उपाय जिनसे आपकी किस्मत चमक सकती है। चलिए जानते हैं उन उपायों को..

रविवार के दिन नौकरी में तरक्की के उपाय

ज्योतिषाचार्यों बताते हैं कि, यदि आपकी व्यापार,नौकरी आदि में परेशानी आ रही है तो रविवार के दिन आप तांबा गुड़ मसूर दाल या गेंहू का दान कर सकते हैं। इससे आपकी नौकरी में तरक्की होगी।
रविवार के दिन धन की कमी के लिए करें यह उपाय

अक्सर हमारे ग्रहों के कमजोर पड़ने पर हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी परेशानी होती है धन की। तो यदि आप रविवार के दिन आटे से बनी गोलियां मछलियों को खिलाएंगे तो इससे आपके पास पैसे की कमी नहीं होगी। साथ ही आपको कर्ज से भी छुटकारा मिल जाएगा।
रविवार के दिन भूखे को खाना खिलाना

रविवार के दान करना बहुत ही लाभकारी होता है। इसी के साथ-साथ भूखे को खाना खिलाना भी आपके लिए सुखदायक होगा। यदि आप रविवार को किसी जरूरतमंद को खाना खिलाएंगे तो इससे सूर्य देव और लक्ष्मी माता की कृपा आप पर बनी रहेगी। जिससे आपकी जिंदगी में ढ़ेरों खुशियां आएंगी।
धन में वृद्धि नहीं रविवार को करें ये उपाय

यदि आपको अपनी सैलरी कम लगती है या धन में वृद्धि नहीं हो रही है। तो आप रविवार के दिन आटे में शक्कर मिलाकर काली चींटियों को खिला दें। इससे आपके व्यापार में तरक्की होगी। जिससे आप अपने धन में वृद्धि देख पाएंगे।
रविवार के दिन इन चीजों का करें दान

यदि आप रविवार के दिन लाल मसूर, लाल वस्त्र, गुड़ व तांबे के बर्तनों का दान करेंगे तो इससे आपके उपर सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी। साथ ही आपके जीवन में सुख-संपत्ति प्राप्त होगी।

