Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

खुशियां साझा करने वालों की लंबी कतार

  • सरधना विधायक अतुल प्रधान ने दी पारुल के परिजनों को बधाई

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी के स्वर्ण व रजत पदक जीतने के बाद बुधवार को परिवार के लोगों को बधाई देने के लिए राजनेताओं समेत अन्य लोगों का तांता लगा रहा। चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स में इकलौता गांव निवासी किसान कृष्णपाल की बेटी पारुल चौधरी ने सोमवार को तीन हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था। 24 घंटे बाद ही पारुल ने चांदी की चमक को सोने में बिखेर दिया और पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतकर इतिहास रच जीत दिया।

06 5

पारुल की जीत को ग्रामीणों ने परिजनों के साथ ढोल नगाड़ों व मिठाई बांटकर मनाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियों ने क्रांतिधरा की इस बेटी को बधाई दी। बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय मेरठ से मंडल प्रमुख बद्री विशाल सिंह इकलौता गांव पहुंचे। उन्होंने पारुल चौधरी के परिजनों को सम्मानित किया। कहा कि पारुल ने देश का गौरव बढ़ाया है। कहा की पंजाब नेशनल बैंक हमेशा उभरती हुई प्रतिभाओं का प्रोत्साहन करता है। इस मौके पर शाखा प्रमुख मटौर सनोज चौधरी, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा भाजपा नेता पूर्व प्रमुख राहुल देव, मनोज चिरौड़ी पारुल चौधरी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पारुल के पिता कृष्णपाल व मां राजेश देवी को बधाई दी। इस मौके पर विनोद प्रजापति, रोहित राणा, जोन धनकड़ आदि मौजूद रहे। सरधना विधायक अतुल प्रधान भी कार्यकर्ताओं के साथ पारुल के परिवार को बधाई देने इकलौता गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरठ की बेटी ने देश का मान बढ़ाया है। गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव से निकलकर पारुल ने अपनी कड़ी मेहनत से गांव, जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया।

दिनभर रहा जश्न का माहौल, लोगों ने दी बधाई

सरधना: एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। बुधवार को पूरे दिन नेताओ ंसे लेकर तमाम क्षेत्र के लोग बधाई देने के लिए पहुंचे। इस दौरान अन्नू रानी के घर दिनभर जश्न का माहौल रहा। सभी ने अन्नू रानी की उपलब्धि पर जश्न मनाया। कहा कि अन्नू रानी ने क्षेत्र के साथ देश को गौर्वांवित किया है।

07 5

मंगलवार की रात को 10वें एशियन गेम्स में अन्नू रानी के खेल की बारी आई थी। अन्नू रानी ने 62.92 मीटर भाला फेंककर देश को गोल्ड मेडल दिलाने का काम किया। साथ ही एक ऐसा इतिहास रच दिया और रिकॉर्ड बना दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अन्नू रानी भाला फेंक में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। अन्नू रानी के गोल्ड मेडल जीतने के बाद से उनके पैतृक गांव बहादरपुर में दिवाली मन रही है।

अन्नू के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बुधवार को पूरे दिन बधाई देने वालों की भीड़ अन्नू के घर लगी रही। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी, भाजपा नेता अनिल चौधरी दबथुवा समेत तमाम लोग अन्नू रानी के घर पहुंचे और परिवार को मिठाई खिलाकर बधाई देने का काम किया। सभी ने कहा कि अन्नू रानी ने क्षेत्र के साथ देश का मान बढ़ाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img