Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस में शामिल हुए काद्यावर नेता इमरान मसूद, वेणुगोपाल ने कराई जॉइन

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: कुछ दिनों पहले बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित किए गए मुस्लिम नेता इमरान मसूद ने 7 अक्टूबर को दिल्ली में जाकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लीl इमरान मसूद को कांग्रेस के संगठन महासचिव कैसी वेणुगोपाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस का भविष्य बहुत अच्छा है और भाजपा को केवल राहुल गांधी रोकने में समर्थ हैं।

59 1

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में बहन मायावती को गुमराह किया गया और उन्हें अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर निष्कासित कर दिया गया। आने वाले लोकसभा चुनाव में वह तन मन धन से अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस को मजबूती देने का काम करेंगें।

बता दें कि इमरान मसूद के कांग्रेस में जाने की चर्चा कर भी एक महीने से हो रही थी और यह माना जा रहा था कि वह अब वापस कांग्रेस में ही जाएंगे क्योंकि समाजवादी पार्टी और बसपा ज्वाइन करने से पहले इमरान मसूद कांग्रेस पार्टी में ही थे। सहारनपुर से इमरान मसूद के साथ उनके समर्थकों का बड़ा जत्था दिल्ली गया हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img