Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

गरीबों के राशन पर डाका डाल रहे डीलर

  • अधिकारी मौन, राशन वितरण में भारी अनियमितताएं बरत रहे जिले के अधिकांश राशन डीलर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जहां एक तरफ सरकार अन्न महोत्सव मनाती है, वहीं गरीबों के राशन पर डीलर ही डाका डाल रहे हैं। हर कार्ड पर एक से दो यूनिट की कटौती हो रही है। वहीं, विरोध करने पर कार्डधारकों को राशन नहीं दिया जाता है। हालात यह है कि कोई शिकायत करता है तो उसका कार्ड ही निरस्त करा दिया जाता है।

राशन वितरण में बड़ी धांधली कर गरीबों के राशन पर राशन डीलर डाका डाल रहे हैं। इस धांधली में आपूर्ति अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। जिसके चलते गरीब अंजान बनकर ठगे जा रहे हैं। आपूर्ति कार्यालय के सहयोग से क्षेत्र के राशन डीलर गरीबों के राशन पर हाथ साफ करके वारे न्यारे कर रहे हैं।

प्रदेश की सरकार भले ही हर गरीब को राशन के लिए करोड़ों रुपये खर्च रही है, लेकिन जनपद में अफसरों की लापरवाही से दबंग राशन डीलर गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। उन्हें किसी का डर नहीं है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कोटेदार इतने बेफिक्र हैं कि किसी से भी शिकायत करने की बात खुद कहते हैं। जिले के अधिकांश राशन डीलर गरीबों के राशन पर डाका का डाल रहे हैं।

27 10

सदर, सरधना एवं मवाना तहसील के विभिन्न गांव में राशन डीलर राशन वितरण में घोर लापरवाही एवं अनियमितताएं बरत रहे हैं। अधिकाश राशन डीलरों द्वारा एक यूनिट पर एक किलो राशन कम तोला ला जा रहा है। कई गांवों में अंगूठा लगवाने के बाद भी लोगों को राशन लेने के लिए कई-कई बार राशन डीलर के यहां चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार तो अंगूठा लगाने के बाद भी उपभोक्ता राशन से वंचित रह जाते हैं।

इस बाबत लोगों द्वारा जिले पर शिकायत की जा रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी पूर्ति विभाग के अधिकारी इस बाबत कोई ठोस कदम उठाने से परहेज कर रहे हैं। इसके अलावा कई राशन डीलरों द्वारा राशन लेने आए लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने और राशन कार्ड निरस्त करने की धमकी देने के मामले भी सामने आ रहे हैं।

जिले में जो भी राशन डीलर राशन वितरण में अनियमितताएं बरतेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें मिल रही थी। जिसमें नियम अनुसार कार्रवाई की जा चुकी है।
-विनय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, मेरठ

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img