Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Shaniwar ke Upay: इन उपायों से शनिदेव जल्द होंगे प्रसन्न, कल ही करें यह काम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। शनिदेव को न्याय के ​देवता माना जाता है। वहीं, शनिवार के दिन शनिदेव महाराज की पूजा अर्चना की जाती है। दरअसल, जैसे सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित होता है। इसी तरह शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को अर्पित है। माना जाता है कि यदि भगवान शनिदेव की दृष्टि किसी व्यक्ति पर खराब हो तो वह राजा को रंक बना देते हैं।

48 7

साथ ही अगर वह किसी व्यक्ति पर खुश हैं तो उसकी जिंदगी संवार देते हैं। लेकिन कहते है कि, शनिदेव को खुश करना इतना आसान नहीं होता है। यदि भक्त सच्चे मन और नियम से इनकी भक्ति करें तों शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनसे आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं और हमेशा शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।

49 7

इन उपायों को करने से शनिदेव होंगे प्रसन्न

  • ब्रह्म मुहूर्त में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें। फिर पीपल को छूकर प्रणाम करने के बाद सात परिक्रमा करें।
  • शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं।
  • भिखारियों को काले उड़द का दान करें। जल में काले उड़द को प्रवाहित करें। शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है।
  • चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें। शनिवार के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें।
  • शनिवार की रात में रक्त चन्दन से ‘ऊं ह्वीं’ भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।
  • शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...
spot_imgspot_img