Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

रिटायर्ड शिक्षकों के अच्छे दिन की आहट

  • रिटायर होने जा रहे शिक्षकों को लेकर महानिदेशक के पत्र के बाद महकमे के तमाम शिक्षकों में खासा उत्साह

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महानिदेशक शिक्षा के एक आदेश के चलते रिटायर होने जा रहे शिक्षकों के अच्छे दिन की आहट सुनाई देने लगी है। वहीं, दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि जो शिक्षक रिटायर्ड होने जा रहे हैं। उनमें से जो रिटायर होने के बाद भी बतौर शिक्षक सेवा देना चाहते हैं या सेवा देने की कूबत रखते हैं। सूबे की सरकार ने उनके लिए भी विकल्प रखा है। रिटायर होने जा रहे शिक्षकों को लेकर महानिदेशक के पत्र के बाद महकमे के तमाम शिक्षकों में खासा उत्साह है।

वहीं, दूसरी ओर महानिदेशक के पत्र की यदि बात की जाए तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया गया है कि जो भी शिक्षक रिटायर होने जा रहे हैं, उनके रिटायरमेंट की अवधि से पूर्व उनके फंड व अन्य बकायों को भुगतान सुनिश्चित करें। रिटायर होने के बाद यदि शिक्षक अपने बकायों के लिए विभाग के चक्कर काटते हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। महानिदेशक ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के तमाम अफसरों खासतौर से उन अधिकारियों को हिदायत दी है, जो सीधे रेवेन्यू अनुभाग से जुड़े हैं या जो फंड, पेंशन व अन्य भुगतानों के लिए जिम्मेदार होते हैं।

नहीं काटने होंगे चक्कर

दरअसल, इससे पूर्व होता यह था कि शिक्षा विभाग से रिटायर्ड होने वाले तमाम शिक्षक व शिक्षक कर्मचारी सरकार पर अपने बकायों के भुगतानों खासतौर से ग्रेच्युटी, फंड व पेंशन शुरू कराने सहित अन्य बकायों को लेकर रिटायर होने के बाद सालों शिक्षा विभाग के बाबुओं के चक्कर काटा करते थे। बताया जाता है कि इसको लेकर अनेक शिकायतें लखनऊ तक भी पहुंची हैं।

19 16

रिटायरमेंट के बाद अपने भुगतानों के लिए शिक्षकों के यूं परेशान होने को महानिदेशक ने गंभीर मानते हुए उक्त आदेश जारी किए हैं। महानिदेशक के आदेश के बाद अब विभाग ने उन शिक्षकों को ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है जो रिटायर्ड होने जा रहे हैं। पहले यह होता था कि रिटायर्ड होने वाले शिक्षक दफ्तर के बाबुओं के चक्कर काटा करते थे अब ग्रेच्युटी, फंड और पेंशन आदि के कागजात जमा कर रहे हैं। इसके बाद ही कहा जाने लगा है कि शिक्षकों के अच्छे दिन आ गए हैं।

रिटायर होने के नौकरी का आफर

रिटायर होने वाले शिक्षकों के घर बैठने की नौबत नहीं आएगी। सरकार ने तय किया है कि रिटायर होने के बाद जो शिक्षक विभाग में सेवा देना चाहते हैं मसलन बच्चों को शिक्षित करना चाहते हैं उनके लिए नौकरी के दरवाजे खोले जा रहे हैं। ऐसे शिक्षको को ब्योरा तैयार किया जा रहा है जो रिटायर होने के बाद भी अपने सेवाएं देना चाहते हैं।

इसकी एवज में उन्हें सरकार की ओर से एक फिक्स रकम हर माह दी जाएगी। हालांकि इसके पीछे का कारण शिक्षा विभाग में अभी भर्ती में हो रही देरी बतायी जा रही है। रिटायर होने के बाद शिक्षा विभाग में नौकरी के प्रस्ताव को लेकर भी रिटायर होने जा रहे शिक्षक खासे उत्साहित हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img