Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

गोकशी के आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: गोकशी के मामले में छह माह से फ़रार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। लक्सर कोतवाली के एसएसआइ मनोज गैरोला ने बताया कि इसी वर्ष अप्रैल माह में गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने गोकशी की सूचना पर सोलानी क्षेत्र में छापेमारी कर गोमांस के साथ एक आरोपित हासिम को पकड़ा था। जबकि उसके साथी नवाब, अंजाम, बशीर निवासीगण लादपुर व आसिफ़ निवासी जबरदस्तपुर जौरासी मौके से भाग निकलने में सफ़ल रहे थे। मौके से बड़ी मात्रा में गोमांस बरामद किया गया था।

पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी थी। इस दौरान आरोपित आसिफ़ छह माह से फरार चल रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस बीच आरोपित के संबंध में जानकारी पर लक्सर कोतवाली के एसआइ हरीश गैरोला ने हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह और कांस्टेबल रविंद्र के साथ घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ़्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपित को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img