Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

देश की एकता और अखंडता की रक्षा की करना सभी का कर्तव्य

  • संविधान दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को किया याद

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: प्रशासनिक कार्यालयों एवं विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई। उधर, एनसीसी कैडेटों द्वारा लोगों को मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। विद्यालयों में को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई।

गुरूवार को विकास भवन में संविधान दिवस पर मनाया गया। मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने अधिकारियों को मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीडीओ ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को पहला संविधान लागू हुआ था, जिसमें डा़ राजेंद्र प्रसाद तथा बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की अहम भूमिका रही थी।

उन्होने दोनों महान पुरूषों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यत संविधान का पालन करना राष्ट्र ध्वज एवं राष्ट्र गान का संम्मान करना देश की प्रभुता एकता और अखंडता की रक्षा की करना। धर्म, क्षेत्र व जाति के आधार पर भेदभाव न करना, मातृ शक्ति का सम्मान करना, पर्यावरण का संरक्षण करना एवं प्राणियों के प्रति दयाभाव रखना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, ज्ञानसर्जन, एवं सुधारवाद की भावना आदि मौलिक कर्तव्य है।

50 8

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षण सरदार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसुन्न राय, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, अजय बाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।

एनसीसी कैडेट्स को दिलाई शपथ

श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर एनसीसी के छात्र और छात्राओं की एक विशेष रैली और पद संचलन का आयोजन हुआ। एनसीसी कैडेट्स को शिक्षक अनिल कश्यप ने कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि भारत का संविधान 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन मे 26 नवम्बर 1949 को पूरा हुआ। अत: हर वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

यदि हम अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हैं तो हमे अपने अधिकार स्वत: ही प्राप्त हो जाते है। इस अवसर पर एनसीसी हवलदार अजय कुमार, लाल बहादुर थाप, एनसीसी इंचार्ज अश्वनी कुमार और लक्ष्मी गर्ग का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, शिव कुमार, रामनाथ, अरविन्द जैन, महेश नारायण गौड, घनश्याम वशिष्ठ, अक्षय जिन्दल, छवि शर्मा, नीतू अग्रवाल, सारिका गर्ग, मोहित मित्तल आदि उपतस्थि रहे।

मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी

सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद ने संविधान में उल्लेखित नागरिकों के मौलिक कार्तव्यों एवं अधिकारों के बारे में सारगर्भित शब्दों में समझाया। उन्होंने संविधान में लिखित मौलिक कर्तव्यों में से एक वैज्ञानिक स्वभाव, मानवतावाद और जांच एवं सुधार की भावना का विकास करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्य बिजेन्द्र सिंह रहे और संचालन ब्रिजेश कुमार सैनी ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चन्द, मोहर सिंह, पवन कुमार, प्रमोद कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, मधुबन शर्मा, अक्षय पुण्डीर, वसीम खान आदि उपस्थित रहे।

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

संविधान दिवस पर वीवी इंटर कॉलेज संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रबंधक संजय संगल व प्रधानाचार्य एसके आर्य ने डा. राजेन्द्र प्रसाद व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर किया। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने छात्रों को संविधान दिवस के मौके पर शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर प्रदीप कुमार मौजूद रहे। एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली।

जिसको कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली से पूर्व कैडेटों को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कैप्टन केपी सिंह, रजनीश कुमार, विरेन्द्र सिंह, रवि कुमार, मनोज शर्मा, विजय कुमार, दीप कुमार पांडे, मनोज कुमार, जयेन्द्र सिंह, शशिकांत आदि उपस्थित रहे।

कैडेट्स को दिलाई कर्तव्य पालन की शपथ

आरके इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शिक्षकों की वैचारिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसे प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने भारत के संविधान की रूप रेखा पर प्रकाश डाला और एनसीसी कैडेटों को संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। रवि खन्ना, रितेन्द्र सिंह, सहदेव सिंह, प्रमोद कुमार, नवाब सिंह, योगेन्द्र मलिक, दिनेश कुमार, मसव्वर अली, निखिल कुमार आदि मौजूद रहे।

संविधान दिवस पर निकाला समानता मार्च

थानाभवन स्थित लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय के सीनियर एवं जूनियर एनसीसी कैडेट्स द्वारा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया। देश की एकता अखंडता एवं अनुशासन की शपथ ग्रहण की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक प्रमोद कुमार गोयल द्वारा हरी झंडी दिखाकर समानता मार्च का शुभारंभ किया गया।

प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर प्रसाद द्वारा कैडेट्स को सदैव देश की सेवा एवं संविधान की रक्षा हेतु अपने मूल अधिकारों, कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर एनसीसी बटालियन शामली से जेसीओ रजीश कुमार एवं दिगंबर सिंह, एनसीसी सीनियर डिवीजन से सुरेंद्र सिंह जूनियर डिवीजन से अशोक कुमार तथा अध्यापक गण प्रेमप्रकाश, मनोज कुमार शर्मा, शिवराम, राजीव कुमार, लोकेश कुमार तथा अन्य अध्यापक कर्मचारी उपस्थित रहे।

संविधान दिवस पर बाबा साहब को किया याद

कांधला में संविधान दिवस पर कैराना रोड रामलीला मैदान में भृगुवंशी आशुतोष पांडेय और देवीदास जयंत ने संविधान दिवस पर संविधान रचियता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं संविधान हाथ में लेकर संकल्प किया कि हम लोग समाज के लिए देश के लिए संविधान का पालन करेंगे और जनता को इसके लिए जागरूक करेंगे। भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने कहा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने 26 नवंबर 1949 भारतीय संविधान को लिखकर सभी धर्मों को भारत में सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक को बराबरी का अधिकार संविधान में दिया था। इस दौरान दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img