- कोराना संक्रमण के चलते सूक्ष्म रूप से हुआ कार्यक्रम
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: संत शिरोमणि नामदेव महाराज के 750 वें जन्मोत्सव को मंदिर हनुमान धाम स्थित संत नामदेव मंदिर में सूक्ष्म रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ एवं भजन, संर्कीतन का आयोजन किया गया।
बुधवार की रात श्री मंदिर हनुमान धाम संत नामदेव मंदिर में संत नामदेव जी के जन्मोत्सव का कार्यक्रम कोरोना संक्रमण के चलते अत्यंत सूक्ष्म रूप से मनाया गया। प्रतिवर्ष जन्मोत्सव का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाता है। जिसमें दूर-दूर से नामदेव समाज अन्य समाज के लोग इस कार्यक्रम में भाग लेते हैं परंतु इस वर्ष संपूर्ण विश्व कोरोना संकट से जूझ रहा है इसलिए सर्वसम्मति से आयोजक समिति ने निर्णय लिया कि इस बार यह कार्यक्रम सांकेतिक रूप से मनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में शाम 7:30 बजे यज्ञ का आयोजन हुआ इसके बाद संत नामदेव महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व सूक्ष्म रूप से संकीर्तन किया गया। इस अवसर पर देवराज नामदेव, कैलाश नामदेव, संदीप नामदेव, नामदेव, संजय नामदेव, वंश नामदेव, प्रभाकर नामदेव, डा. पवन नामदेव, प्रमोद नामदेव, मनोज नामदेव, निशांत नामदेव, संदीप नामदेव आदि लोग उपस्थित रहे।

