Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। अब चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 293 रन बना लिए और मैच जीत लिया।

अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 129 रन इब्राहिम जादरान ने बनाए। राशिद खा ने 35 रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जैम्पा को एक-एक विकेट मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अकेले ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बना दिए। मिचेल मार्श ने 24 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक, अजमतुल्लाह ओमरजई और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ 202 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। यह इस विश्व कप का पहला दोहरा शतक था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img