Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

मलियाना रेलवे फाटक पर बाइक सवार को छूकर निकली मौत

  • कासमपुर रेलवे फाटक पर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद भी नहीं लिया सबक
  • ट्रेन व बाइक सवार के बीच मात्र चंद कदम का था फासला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर लोग ट्रेन के सामने से होकर गुजरते दिखाई दिए। जिसमें मलियाना फाटक पर तो ट्रेन की चपेट में आने से बचे बाइक सवार को मानो मौत छूकर निकल गई हो। उधर, रेलवे स्टेशन पर भी इंजन के सामने से होकर पटरी पार करते यात्री देखे गए। जबकि जीआरपी की तरफ से स्टेशन पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

05 8

हाल ही में कासमपुर रेलवे फाटक पर बंद फाटक को पार करते समय एक रिक्शा ठेला चालक के परिवार के तीन सदस्यों की मौत, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर हो चुकी है। जिसमें एक महिला व उसकी दो बच्चों की हाल ही में दर्दनाक मौत होने के बाद भी लोग फाटक एवं स्टेशन पर प्लेटफार्म पार करते समय लापरवाही बरत रहे हैं। जोकि यह लापरवाही उनकी जान तक ले सकती है।

सिटी स्टेशन पर लापरवाही का प्रथम दृश्य

मंगलवार दोपहर करीब पौन बजे सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। इस दौरान जीआरपी महिला पुलिस कर्मी एवं अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा यात्रियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा था। इसमें महिला पुलिस कर्मी द्वारा मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा था। इसमें जीआरपी ने संदिग्ध वस्तु की तलाश में चेकिंग में जुटे थे।

06 8

कुछ ही देर बाद दिल्ली की तरफ से प्लेट फार्म नंबर-3 पर ट्रेन आकर रुकी। प्लेटफार्म नंबर एक पर पहले से ही ट्रेन खड़ी हुई थी, जिसका इंजन चालू था। दिल्ली की तरफ से आई ट्रेन से जो सवारी उतरी उन्होंने प्लेटफार्म पर बने फुट ओवर ब्रिज की जगह रेल पटरी से होते हुए इंजन के सामने से प्लेट फार्म नंबर एक पर पहुंचे।

इस दौरान जैसे ही खड़ी ट्रेन चलने को हुई तो इस दौरान एक महिला पर प्लेटफार्म पर नहीं चढ़ा जा सका तो दूसरी महिलाओं ने उसे बमुश्किल खींचा। यदि थोड़ी देर हो जाती तो महिला ट्रेन की चपेट में आ सकती थी। जिससे बड़ा हादसा होने से बचा।

मलियाना फाटक पर लापरवाही का द्वितीय दृश्य

दिल्ली की तरफ से इंटरसिटी ट्रेन सिटी स्टेशन की तरफ को आ रही थी। जिसके लिए दोपहर करीब 3 बजे फाटक बंद कर दिया गया था। इस दौरान स्कूली बच्चे व महिलाएं बंद फाटकर के नीचे से निकल रही थी। इसी बीच संवाददाता भी सिटी स्टेशन से होते हुए मलियाना फाटक पर जा पहुंचा। वहां पर बंद फाटक पर लापरवाही से राहगीरों को पटरी के ऊपर से होकर गुजरते देखा तो दृश्य को कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया।

04 8

इसी बीच रेलवे कर्मचारी बंद फाटक से बाइक आदि लेकर गुजर रहे वाहन चालकों को रोकने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच इंटरसिटी फाटक के समीप जा पहुंची एक बाइक सवार वहां से गुजर रहा था तो ट्रेन को देखकर शोर मचाया। इस दौरान उसकी बाइक बंद हुई तो लोगों को लगा कि उसकी जान जा सकती है, लोगों ने उसे तेज अवाज लगाई और तब जाकर उसने पटरी पार की, गनीमत रही की वह ट्रेन की चपेट में आने से बच गया। जिसके बाद वहां पर खड़ी लोगों की भीड़ ने उसे जमकर खरी खोटी सुनाई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img