जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शहर में आए दिन लगाने वाले जाम से लोगों का बुरा हाल हो चुका है। शहर में शनिवार सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। हनुमान रोड से गुरुद्वारा तक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। शाम के समय बुढ़ाना रोड पर वाहनों की अधिक संख्या के कारण जाम लगा रहा। लंबी कतार में लोग परेशान रहे। यातायात पुलिस की मशक्कत के बाद जाम की स्थिति साफ हुई।
शनिवार को सुबह के समय वीवी इंटर कॉलेज रोड, शिवचौक, मिल रोड, भिककी मोड़, धीमानपुरा फाटक व गुरुद्वारा तिराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते दोनों साइड में वाहन फंसे रहे। जाम के चलते पैदल व दुपहिया वाहनों पर चलने वाले लोगों को काफी परेशानी रही।
जाम के चलते व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए बाजारों के रास्ते जाते नजर आए। दुपहिया वाहनों के चलते बाजारों में भी जाम लग गया। शाम के समय बुढ़ाना रोड पर ट्रकों की बड़ी संख्या से जाम लग गया। जाम के चलते वाहन धीरे धीरे चल रहे थे।
यातायात पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद जाम पर कंट्रोल किया। देर शाम तक जाम की स्थिति कंट्रोल हुई। लोगों का कहना है कि शहर में रोजाना नागरिकों को जाम की समस्या से दोचार होना पडता है। जिसको लेकर जिला प्रशासन को कडे कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।

