- प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले बच्चे होंगे पुरस्कृत
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: यातायात माह के दौरान शनिवार को यातायात पुलिस के तत्वाधान में एक निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया। प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों के छात्र-छात्रओं ने प्रतिभाग किया और यातायात नियमों संबंधित सुंदर निबंध लिखें व पेंटिंग बनाई।
यातायात प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यातायात नियमों से संबंधित सुंदर लेख लिखे और पेंटिंग बनाई। इस अवसर पर सीओ सिटी ओमपाल सिंह,सेंट एन्जिल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल व स्कूल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले बच्चों को यातायात विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा शनिवार को यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
पुलिस ने शनिवार को भी वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए और उनसे नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। शनिवार को यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 138 वाहन चालकों का चालान भी किया गया।

