- थाने की बेहतर साफ सफाई व रखरखाव के लिए एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को दिए पांच हजार नगद पुरस्कार
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने थाना मंडावर का भ्रमण व निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के बेहतर रखरखाव, साफ सफाई के लिए मंडावर प्रभारी निरीक्षक को पांच हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया।

डा.धर्मवीर सिंह ने शनिवार को थाना मंडावर का भ्रमण औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों का रखरखाव, माल रखरखाव, साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारीगण बैरक, आदि चेक किया गया।

थाना मंडावर में बेहतर साफ सफाई व रखरखाव के लिये एसपी ने प्रभारी निरीक्षक मंडावर को पांच हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरस्कृत किया।

