Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

अलग-अलग हादसों में गई छह की जान

  • भैंसा दौड़ ने ली बाइक सवार की जान, गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
  • फौज में भर्ती की तैयारी कर रहा था परिवार का इकलौता पुत्र

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: क्षेत्र में नुकीली आर लगाकर भैंसा दौड़ाने का शौक राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। भैंसा दौड़ाने के दौरान एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए थाने पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हे समझा बुझाकर लौटा दिया।

23 8

यह हादसा ग्राम ग्राम कढ़ली थाना खतौली (मुजफ्फरनगर) निवासी ओमपाल का 18 वर्षीय इकलौता पुत्र दीपक बाइक पर सवार होकर गांव से सामान लेने फलावदा जा रहा था। सामने से कुछ लोग अनियंत्रित भैंसा दौड़ लगा रहे थे। अचानक दीपक बुग्गी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी भैंसा-बुग्गी लेकर फरार हो गए। घायल दीपक को ग्रामीण अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया है कि दीपक सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। वह दीपावली के मौके पर काल का शिकार हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर रोष प्रकट किया। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन थाना प्रभारी धीरेंद्र उपाध्याय ने उन्हे कानून का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत देते हुए समझाया।

24 7

ग्रामीण वापस लौट गए। इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई मुकेश ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है। घटना की रिपोर्ट में गजेंद्र पुत्र हरवीर व नितिन पुत्र अजित निवासी ग्राम चांद समन थाना खतौली (मुजफ्फरनगर) को नामजद किया गया है। साथ ही दो अज्ञात युवक भी बताए गए हैं। इलाके में सड़कों पर होने वाली भैंसा-बुग्गी दौड़ जानलेवा साबित हो रही है। लोगों ने इन पर अंकुश लगाने की मांग की है।

कंकरखेड़ा में तेज रफ्तार गाड़ी पलटी

कंकरखेड़ा: शनिवार रात तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गाड़ी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो युवक गंभीर रूप से घायल है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू मोहनपुरी निवासी मृणाल रस्तोगी (22) पुत्र मयंक रस्तोगी दो दोस्त निकुंज कंसल पुत्र पराग कंसल निवासी भगवान पैलेस व कुशाग्र गोयल पुत्र सौरभ गोयल निवासी दाल मंडी सदर बाजार के साथ शनिवार रात इको स्पोर्ट्स गाड़ी से किसी काम से शोभापुर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच रोहटा रोड पर देर रात तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई।

डिवाइडर से टकराने के बाद चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण खो गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वही कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृणाल रस्तोगी को मृत घोषित कर दिया।

घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिजनों के होश उड़ गए। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। कंकरखेड़ा कार्यवाहक थाना प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

खरखौदा: मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर खरजाल कालोनी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जनपद बुलंदशहर के गांव किसौनी निवासी नरेंद्र शर्मा (56) पुत्र तेजसिंह लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव पीपलीखेड़ा में डेयरी पर कार्य करता था। रविवार शाम नरेंद्र गांव से बाइक पर सवार होकर गांव पीपली खेड़ा डेयरी पर जा रहा था।

इस दौरान जैसे ही वह मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर खरखौदा की कालोनी खरजाल के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बा स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नरेंद्र की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले गए और गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

तेज रफ्तार बाइक पलटी, छात्र की मौत

परतापुर: शताब्दीनगर सेक्टर-4सी स्थित अध्ययन स्कूल के पास शनिवार सायं बाइक से तेज रफ्तार के चलते स्टंट करते तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में बाइक सवार एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पंचनामा भरकर 12वीं के छात्र का शव मोर्चरी भेज दिया। शताब्दीनगर सेक्टर-4सी निवासी 17 वर्षीय शिवम गौड़ पुत्र अनुज गौड़ राधेश्याम मोरारका स्कूल में 12वीं का छात्र था।

शनिवार सायं वह दो दोस्तों के साथ बाइक से अध्ययन स्कूल के पास तेज रफ्तार जा रहा था। कुछ स्टंटबाजी भी की, तभी बाइक पलट गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। शिवम ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने घायलों समीर व चिराग निवासी शताब्दीनगर सेक्टर-4सी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पूजा सामग्री विसर्जन कर लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुघर्टना में मौत

मोदीनगर: निवाड़ी थाना क्षेत्रार्न्तगत गंगनहर पर पूजन सामग्री विसर्जित कर लौट रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मेरठ जिले की डिफेंस कालोनी निवासी आर्यन कौशिक पिता अमित कुमार के साथ 12 नवंबर को गांव मुरादनगर के खुर्रमपुर आए थे। यहां वे गंगनहर में पूजन सामग्री विसर्जित करने पहुंचे।

सामग्री विसर्जित करने के बाद जब वह सड़क पार कर रहे थे। इस बीच निवाड़ी की तरफ से आ रहे तेजगति के चलते वाहन अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी सिर में गंभीर चोट आई।

खून से लथपथ अमित को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर निवाड़ी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। उधर, घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया।

सड़क हादसे में युवक की मौत

मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने जब जमा तलाशी ली तो जेब में मिले आधार कार्ड पर नाम दीपक पुत्र धर्मपाल निवासी चौधरी कालोनी टीपीनगर लिखा था। किस वाहन से हादसे में युवक की जान गयी, यह साफ नहीं हो सका।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img