Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

पीडब्ल्यूडी कर्मियों में उबाल, आत्मदाह की चेतावनी

  • 20 नवंबर से बड़ा आंदोलन छेड़ने की घोषणा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पिछले काफी समय से वेतनमान विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने अब आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है। पीडब्ल्यूडी कर्मचारी 20 नवंबर से अपना आन्दोलन शुरू करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, लो.नि.वि. के जनपद अध्यक्ष अहसान अली ने मांग का निस्तारण न होने की दशा में 24 नवंबर के बाद कभी भी आत्मदाह की घोषणा कर दी है।

उधर जनपद सचिव दिनेश चंद जोशी ने बताया कि आन्दोलन 20 नवंबर से शुरू होगा तथा पहले दो दिन (20 व 21 नवंबर) अधीक्षण अभियंता (मेरठ वृत्त) के कार्यालय के समक्ष पीडब्ल्यूडी कर्मचारी धरने पर बैठेंगे। 21 की शाम तक भी यदि उनकी मांग न मानी गई तब 22 एवं 23 नवंबर को कर्मचारी क्रमिक अनशन करेंगे। इसके बाद 24 नवंबर से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे

और यदि फिर भी कर्मचारियों की मांगों का निराकरण न हुआ तब 24 नवंबर के बाद किसी भी दिन संगठन के जनपद अध्यक्ष आत्मदाह करेंगे। पीडब्ल्यूडी कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं। अहसान अली व दिनेश चंद जोशी के अनुसार पीडब्ल्यूडी के कार्य अभिकर्ताओं को ग्रेड 2400 अनुमन्य कराने के संबध में मुख्यालय से मार्ग दर्शन मांगा गया था।

इसके बाद इस प्रकरण में दोनों अधिशासी अभियंताओं (प्रांतीय एवं निर्माण खंड) को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया था, लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंताओं के स्तर से इस पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इस हिटलरशाही के खिलाफ कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे गया है लिहाजा 20 नवंबर से संगठन के बैनर तले आन्दोलन की शुरुआत की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img