Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

राज्य स्तरीय महिला वालीबॉल प्रतियोगिता आज से

  • कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय फुटबॉल महिला टीम का किया गया चयन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय मुकाबले में भाग लेने के लिए मेरठ मंडल स्तर की फुटबॉल महिला टीम का चयन किया गया। इस बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर महिला वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीमों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

फुटबॉल कोच ललित पंत ने बताया कि बुधवार को हुए ट्रायल में मेरठ, बागपत, हापुड़, नोएडा और गाजियाबाद से करीब 35 महिला खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय सीनियर टीम के लिए ट्रायल दिया। जिनमें से 16 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय टीम के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय मुकाबले 17 नवंबर से गोरखपुर में शुरू होने थे। लेकिन कतिपय कारणों से इनकी तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। राज्य स्तरीय मुकाबले की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

18 12

वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला वालीबॉल प्रतियोगिता गुरुवार से आरंभ होगी। मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, बस्ती, झांसी, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर, देवीपाटन मंडल गोंडा, चित्रकूट धाम बांदा, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली समेत समस्त मंडलों की महिला वॉलीबॉल सीनियर टीम प्रतिभा करेगी।

डिप्टी आरएसओ जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार 16 नवंबर को सुबह 10 बजे किया जाएगा। चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिनके ठहरने की व्यवस्था स्टेडियम में कराई गई है।

अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी क्रिकेट टेस्ट मैच कल से

अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी क्रिकेट टेस्ट मैच शुक्रवार 17 नवंबर से यूपी और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच खेला भामाशाह क्रिकेट मैदान पर जाएगा। जिसके लिए दोनों प्रदेश की टीमें मेरठ पहुंच चुकी हैं, हालांकि बुधवार को हिमाचल की टीम ने प्रैक्टिस नहीं की, बताया गया कि गुरुवार को दोनों टीमें नेट प्रैक्टिस करेंगी।

17 13

क्रिकेट कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि यूपी की टीम में मेरठ के चार खिलाड़ी यशु प्रधान, आरुष गोयल, निर्देश बसोया और मानव सिंधु शामिल रहेंगे। यूपी की टीम ने मंगलवार और बुधवार को भामाशाह क्रिकेट मैदान पहुंचकर प्रैक्टिस की। वहीं प्रेजीडेंट जेके गुप्ता ने इस संबंध में गणमान्य नागरिकों को निमंत्रण पत्र भेजते हुए क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया है।

हरदोई में होगा हॉकी प्रीमियर लीग

उत्तर प्रदेश में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर हॉकी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इस हॉकी प्रीमियर लीग में अंडर 14 सब जूनियर बालक प्रतियोगिता होगी। जिसका शुभारंभ 19 नवंबर को सुबह नौ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में होगा। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया प्रतियोगिता में एसडी इंटर कॉलेज की टीम तैयार है।

19 12

प्रतिभागी खिलाड़ियों में राघव, लक्की, सोनू, कार्तिक, वंश गिरी, अनुराग, दीपक कुमार, अर्पित, कार्तिक ठाकुर, सुधांशु, अमन, सूरज चौधरी, कृष्णा, दीपांशु, उदय भारद्वाज, सक्षम शर्मा, संस्कार शामिल हैं। कॉलेज प्रबंधन समिति और समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि की हार्दिक प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं। कालेज प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। टीम 18 नवंबर को हरदोई के लिए रवाना होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img