Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

हत्या कर पत्नी को जमीन में दबाने वाला पति गिरफ्तार

  • हर्रा में हत्या कर शव को जैनपुर के जंगल में दबाया
  • दरिंदे पति को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया
  • महज दो साल पहले किया था प्रेम विवाह

जनवाणी ब्यूरो

सरूरपुर: दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाली दिल्ली की महिला की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को लखनऊ से गिरफ्तार करते हुए उसकी निशादेही पर विवाहिता के शव को जैनपुर गांव के जंगल में एक खेत से बरामद कर लिया है। महिला पिछले पांच दिनों से गायब थी।

इस संबंध में महिला की मां ने दामाद के खिलाफ अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में हत्यारोपी की मदद करने वाले तीन अन्य मजदूरों को भी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

दिल्ली के थाना हर्ष विहार मंडोली बुध विहार गली नंबर 12 मकान नंबर 438 ने निवासी साबरी बेगम पत्नी शरीफ शनिवार को थाने पर अपहरण कर करने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी बेटी सिमरन ने दो साल पहले आमिर पुत्र शाहिद गली नंबर 9 मंडोली बुध विहार थाना हर्ष विहार से लव मैरिज की थी।

जिसके बाद से दोनों पति-पत्नी सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में एक मकान में किराए पर रह रहे थे। जबकि युवक के अन्य परिवार वाले पास के गांव जैनपुर में पनीर का काम करते थे। इस संबंध में सिमरन ने बीच-बीच में मां बाबरी से हुई बातचीत में बताया था कि उसका उसे पति परेशान कर रहा है तथा बार-बार दूसरी शादी करने का दबाव बनाकर उससे छुटकारा पाना चाहता है।

पीड़ित महिला साबरी ने बताया था कि उसकी बेटी से उसकी आखिरी बार 25 नवंबर को बात हुई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके साथ ज्यादती कर रहा है और दूसरी शादी करने पर उतारू है। उसके बाद से उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ जा रहा था और हर्रा स्थित मकान पर भी ताला लटका हुआ था।

इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू की तो पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ क्लू मिले थे। जिनमें एक बोलेरो गाड़ी में हत्यारोपी को डाल कर ले जाते हुए कुछ फुटेज पुलिस को प्राप्त हो गए थे।

जिसके आधार पर पुलिस तभी से हत्यारोपी की धरपकड़ के लिए लगातार लगी हुई थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से हत्यारोपी आमिर की लोकेशन निकाली तो वह पहले दिल्ली और बाद में लखनऊ में मिली। जिसके आधार पर शनिवार को एक टीम लखनऊ भेजी गयी।

जहां से हत्यारोपी को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर टीम वापस लौट आई। जिसके बाद हत्यारोपी आमिर की शादी पर गायब सिमरन के शव को पुलिस ने जैनपुर गांव के पास ही एक खेत में से बरामद कर लिया। इस घटनाक्रम के बारे में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि हत्यारोपी से पूछताछ के बाद पता चला है कि हत्यारोपी सिहरन से छुटकारा पाना चाहता था और दोनों में अनबन रहती थी।

इसी बात को लेकर गत 25 नवंबर को भी विवाद हुआ और दोनों में हाथापाई हो गई थी। जिसके बाद दोनों सो गए और रात में पति आमिर ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी अपने पनीर के जैनपुर स्थित प्लांट पर पहुंचा वहां से अपनी बोलेरो गाड़ी में प्लांट पर काम करने वाले तीन मजदूरों को यह कहकर घर बुला लाया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है उसे अस्पताल ले जाना है।

वह गाड़ी में डालने में मदद कर दें। इंस्पेक्टर ने बताया कि इसके बाद जब मजदूर घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिला मृत पड़ी हुई है। इसे लेकर आमिर ने मजदूरों को चुप रहने के लिए कहा और उनकी मदद से गाड़ी में महिला के शव को डालकर वापस जैनपुर स्थित प्लांट के पास पीछे ले जाकर तिरपाल डालकर खड़ी कर दी।

जिसके बाद रात में मौका पाकर हत्यारोपी ने प्लांट के पास खेत में गड्ढा खोदा और एक मजदूर की मदद से महिला के शव को गड्ढे में दबा दिया। राज खुलने के डर से हत्यारोपी अगले दिन मोबाइल स्विच ऑफ करके पहले दिल्ली पहुंचा। वहां से बाद में पकड़े जाने के डर से सीधा लखनऊ निकल गया।

जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए हत्यारोपी की तलाश की तो उसकी लोकेशन लखनऊ में मिली। जहां शनिवार को एक टीम लखनऊ भेजी गई जिसके बाद रविवार की सुबह टीम हत्यारे पति को गिरफ्तार कर जैनपुर लेआई। जहां उसकी निशानदेही पर महिला के शव को बरामद कर लिया गया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि इस हत्या के मामले में हत्यारोपी का साथ देने वाले प्लांट पर काम करने वाले तीन अन्य मजदूर आरिश, नसीम व बबलू की तलाश कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने अपहरण व दहेज के मामले में दर्ज इस मामले में हत्या का की धारा बढ़ाते हुए मामले की जांच सीईओ सरधना आरपी शाही को सौंप दिया।

महिला के शव को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर मृतका के मौके पर पहुंचे परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ था। परिवार वाले बेटी की उस घड़ी को सोचकर पछता रहे थे। जिसमें उसने जालिम पति से प्रेम विवाह किया था। इस तरह से महज दो साल के अंदर ही प्रेम विवाह की इस कहानी का दु:खद अंत हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img