- लोक स्वास्थ्य सेवा समिति का कैल्शियम जांच कैंप
जनवाणी ब्यूरो |
कैराना: रहबर फाउंडेशन की ओर से 200 गरीब बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कंबल वितरित किए।
रविवार को गांव झाड़खेड़ी रोड स्थित दि न्यू हाइट्स एकेडमी में रहबर फाउंडेशन की ओर से सर्दी से बचाव के लिए 200 गरीब बेसहारा महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए।
रहबर फाउंडेशन के इंचार्ज शादाब अंसारी ने बताया कि संस्था द्वारा मोहल्ला दरबार खुर्द, अफगानान, पीरजाद्गान, तालाब जेर, अंसारियान, खैलकलां, खैलखुर्द, ईदगाह, सुन्दरनगर, रहमत नगर आदि मोहल्लों में वितरण किए गए हैं। इस दौरान शादाब अंसारी, कुलदीप कुमार, शहजाद सिद्दीकी, नासिर अहमद, मुजक्किर अंसारी, अनस अंसारी आदि उपस्थित रहें।
हड्डियों में कैल्शियम की जांच
लोक स्वास्थ्य सेवा समिति शामली के तत्वावधान में द्वितीय नि:शुल्क हड्डियों में कैल्शियम जांच शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसीएमओ डा. नेतराम तथा कुलदीप गोयल ने संयुक्त रुप से किया। हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. निखिल ने मशीन के द्वारा करने के बाद उपचार की सलाह दी।
कैल्शियम की जांच राहुल कुमार ने की। शिविर में 153 व्यक्तियों ने कैल्शियम की जांच कराई। आगामी 6 दिसंबर को शिविर में निशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर संजय त्यागी, महेश शर्मा, विनीत गोयल, संगीत गोयल, विजय तनेजा, सुनील, अमित जिंदल, दीपक, नरेंद्र, अंकित, सोमपाल, कमल कांत भारद्वाज, रवि संगल आदि मौजूद रहे।

