- युवती के मोहल्ले में आकर लगातार करता था अश्लील इशारे
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: एक मजनू को एक युवती को छेड़छाड़ व अश्लील इशारे करना इतना महंगा पड़ गया कि पहले तो युवती की मां ने मजनू की सरेआम पिटाई कर डाली। युवती के एक परिजन ने आरोपी मजनू के सर के बाल काट डाले। सारा मामला कैमरे में कैद हो गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरखंडी में एक मजनू लगातार एक युवती को देखकर अश्लील इशारे करता था। इसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत परिजनों से की। परिजनों ने पहले तो युवक की हरकत मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखी तथा मजनू को सबक सिखाने की ठानी।

अगले दिन परिजन उसकी तलाश में बैठ गए जब यह मजनू उस लड़की के मोहल्ले में आया तो युवती की मां ने इसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर डाली। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन उसके बाद युवती का एक परिजन आया और उसने आरोपी के बाल पकड़े और उन पर कैंची चला दी। जिस पर युवक गिडगिड़ा कर माफी मांगने लगा। इस मामले में अधिकारी जांच कराने की बात कर रहे हैं।

