Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सामिया मेहर का इंडिया टीम में हुआ चयन

  • मुख्य अतिथि सीडीओ कान्ता प्रसाद व विशिष्ठ अतिथि डा. राजपाल सिंह ने ट्रॉफी भेंट कर किया सम्मानित

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: नीलकमल स्थित एकलव्य शूटिंग रेंज पर शूटर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें दस मीटर राइफल के यूथ नर्ग में सामिया मेहर का इंडिया टीम में चयन होने पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी कान्ता प्रसाद सिंह व विशिष्ठ अतिथि डा.राजपाल सिंह ने फूल माला व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।

एकलव्य शूटिंग रेंज पर आयोजित समारोह में रविवार को मुख्य अतिथि सीडीओ कान्ता प्रसाद सिंह ने बताया कि खेल को सिर्फ मनोरंजन तक सीमित ने करे, खेल को कैरियर के रूप में ले। अंतराष्ट्रीय कोच ने कहा कि शूटिंग के माध्यम से आज सैकेड़ों बालक-बालिकाएं सरकारी नौकरियों पर पहुंच गयी।

इसी प्रकार साई कोच नितु श्योरान व एसडीएम अभिनव कन्नौजिया ने भी खिलाड़ियों को आगे बढने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोच शमीम अहमद तथा संचालन निपेंद्र देशवाल ने किया। इस अवसर प्रधानाचार्य डा.संजीव कुमार राठी, पप्पू सिंह, सोनू डबास, दुष्यंत चौधरी, क्रार्तिक चौधरी, अग्रिम राठी, मोहम्मद अनस, मुस्कान, तप्सया, गुरसेवक सिंह, विवेक कुमार, सक्षम, उमंग, राजकुमार, शोनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img