Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

निगम पर ईईसीएल कंपनी का 24 करोड़ बकाया

  • शहर में पसरा अंधेरा, सूरजकुंड रोड स्थित श्मशान घाट समेत कई महत्वपूर्ण जगहों पर खराब पड़ी हैं लाइटें
  • दिवाली पर ईईसीएल कंपनी को शहर में लगानी थी 3000 नई लाइटें, नहीं लगवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम एवं ईईसीएल कंपनी के बीच पेमेंट एवं अनुबंध के अनुसार कार्य करने को लेकर चल रहे विवाद के कारण शहर में इन दिनों पथ प्रकाश व्यवस्था बेपटरी हो चली है। शहर में मुख्य सड़कों के साथ ही सूरजकुंड रोड स्थित श्मशान घाअ समेत कई जगहों पर लाइटें खराब पड़ी हुई हैं, जिस कारण वहां पर रात्रि में अंधेरा पसरा रहता है।

शहर में लगी 72000 लाइटों में दिवाली के मौके पर खराब पड़ी 2000 से अधिक लाइटों को ठीक कराने के साथ ही 3000 नई लाइटें जो कंपनी को लगानी थी वह भी दिवाली बीतने के बाद अभी तक नहीं लगाई जा सकी हैं। बीते दो वर्षों से दिवाली के दौरान जो नई लाइटें लगाई जानी थी वह नहीं लगाई जा रही है।

शहर में नगर निगम क्षेत्र में लगी 72000 लाइटों में खराब पड़ी दो हजार से अधिक लाइटों को ठीक कराने के साथ 3000 नई लाइटों के लगाने के लिए भी ईईसीएल कंपनी को नगर निगम द्वारा निर्देशित किया गया, लेकिन दिवाली बीत जाने के बाद भी न तो खराब पड़ी हजारों लाइटों को ठीक कराया जा सका और न ही नई लाइटें लगवाई जा सकी। जिसका मुख्य कारण नगर निगम पर ईईसीएल कंपनी का 24 करोड़ रुपये बकाया बताया जा रहा है।

जिसमें 25 करोड़ रुपये के बकाये में केवल एक करोड़ रुपये का हाल ही में भुगतान होना बताया गया, यह भुगतान इस शर्त पर किया गया था कि दिवाली पर नई लाइटों को लगवाने के साथ ही खराब लाइटों को ठीक कराने की बात हुई थी, लेकिन बीते वर्ष की दिवाली हो या इस वर्ष की दिवाली कंपनी के द्वारा एक भी नहीं लाइट नहीं लगवाई जा सकी।
जबकि पार्षद व अन्य लोगों द्वारा समय-समय पर पथ प्रकाश की समस्या को लेकर निगम अधिकारियों से शिकायत की जाती रही है,

लेकिन समाधान नहीं हो सका। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में दीपोत्सव महोत्सव में 22 लाख से अधिक दीप जलाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का कार्य किया। वहीं, दूसरी तरफ दिवाली पर लगातार दो वर्ष से ईईसीएल कंपनी के द्वारा न तो खराब लाइटों को ठीक कराया गया और न ही नई लाइटें लगवाई जा सकी। यहां तक की सूरजकुंड रोड स्थित श्मशान घाट तक की लाइटें खराब पड़ी है। फिलहाल शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी चल रही है।

ईईसीएल कंपनी को कई बार खराब लाइटों को ठीक कराने एवं तीन हजार नई लाइटें लगवाने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका हैं, लेकिन गत दो वर्ष से दिवाली के मौके पर भी पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। नगर निगम पर कंपनी का जो बकाया था।

उसमें एक करोड़ रुपये का भुगतान हाल ही में किया है। जिसमें अभी करीब 24 करोड़ का बकाया शेष है, इसी पेमेंट को लेकर चल रही रस्साकसी के बीच पथ प्रकाश व्यवस्था बेपटरी चल रही है। जल्द ही सुधार हो उसके लिए फिर से कंपनी को पत्र जारी किया जायेगा। -राजेश कुमार, पथ प्रकाश निरीक्षक, नगर निगम

बीएवी इंटर कॉलेज का मामला कोर्ट पहुंचा, सुनवाई आज

बीएवी इंटर कॉलेज में बनी 34 व्यवसायिक दुकानों का मामला कोर्ट जा पहुंचा। जिसमें आज मामले की सुनवाई होगी। शिकायतकर्ता द्वारा तमाम अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट ने मेडा और नगर निगम से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। जिसमें जिलाधिकारी के आदेश पर कॉलेज प्रबंध समिति की वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों की जांच सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा की गई तो वह पूरा रिकार्ड नहीं दिखा सके थे।

अब मामला कोर्ट में जाने पर बीएवी इंटर कॉलेज पर गाज की तलवार लटक सकती है। बीएवी इंटर कॉलेज सुभाष बाजार, मेरठ की प्रबन्ध समिति द्वारा कालेज परिसर की भूमि पर बिना मेडा के मानचित्र पास कराए 34 दुकानों का निर्माण कर उनका व्यवसायिक प्रयोग किये जाने का मामला अब कोर्ट जा पहुंचा है। जिसमें कॉलेज की कक्षा के भवन को तोड़कर दुकानों का निर्माण कराया गया था। शिकायत पर आयुक्त मेरठ मंडल, मेरठ के आदेश पर डेढ़ वर्ष पूर्व मामले की जांच शुरू की गई थी।

जिसमें नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा प्रश्नगत प्रकरण की जांच पूर्ण न किये जाने का मामला डीएम दरबार भी पहुंचा। जांच में अत्याधिक विलम्ब कर तथ्यों एंव साक्ष्यों को प्रभावित एंव फर्जी दस्तावेजों के द्वारा भूमित करने का प्रयास कर जांच के महत्व एंव पारदर्शिता व शुचिता को प्रभावित करने का प्रयास किए जाने का आरोप भी लगाया गया। शिकायतकर्ता लोकेश खुराना का कहना है कि अब मामला कोर्ट में डाल दिया गया। जिसकी सुनवाई आज होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img