Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

गुरु नानकदेवजी के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

  • विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह किया सेवा-स्वागत, शस्त्र विद्या दलों ने पेश किए हैरतअंगेज करतब

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मानवता के पथ प्रदर्शक, सिख धर्म के संस्थापक, सर्व-साझे श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की खुशी में रविवार को सिख समुदाय ने जिले की मुख्य सिख संस्था गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा थापर नगर के तत्वाधान में समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं सिख संगतों के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन सवारी का नगर कीर्तन पंज पियारों की निगरानी में गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कालिन्दी, टीपीनगर से निकाला गया।

01 32

नगर कीर्तन में सबसे आगे गुरु ग्रंथ साहिब की पावन सवारी के आगमन का प्रतीक गुरु के सिख नगाढ़ा बजा रहे थे। गुरु के पंज सिंह निशान साहिब झुलाते (पकड़े) चल रहे थे। पंज घुड़सवार गुरु की फौज निहंग सिंह शोभा बढ़ा रहे थे। खालसा शस्त्र विद्या दल (गतका पार्टी) तथा चार साहिबजाद शस्त्र विद्या गुरु नानक नगर ने मुंह से झाग निकालना, शरीर पर नारियल तोड़ना, आंखे बंद कर केले काटना, चक्र, कृपाण आदि हैरत अंगेज करतब विभिन्न चौराहों पर दिखाते चल रहे थे।

खालसा कन्या इंटर कालेज, भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर प. स्कूल, बैंड, मार्च पास्ट, लेजम, शबदी-जत्थे के रूप में नगर कीर्तन की शोभा बड़ा रहे थे। शहर के चार प्रसिद्ध बैंड शबदों को वाद्य यंत्रों की धुनों में शबद पढ़ रहे थे। विभिन्न स्त्री सत्संग जत्थे वाहनों में बैठ शबदों का गायन कर रहे थे। शबद-कीर्तनी चौकी जत्था, अखंड कीर्तनी जत्था, गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर जी नई सड़क शास्त्री नगर, शबदी जत्था आदि शबदों का वाद्य यंत्रों से ऊंची आवाजों में गायन करते चल रहे थे।

03 27 04 30

स्त्री-पुरुष, बच्च बुजुर्ग झाड़ू पानी से सेवा करते चल रहे थे। पुष्प वाहन से सिख सेवक पुष्प वर्षा कर रहे थे। परम्परागत केसरी पोषाकों में नगी कृपाण पकड़ पंज पियारे साहिबान अति सुन्दर फूलों आदि वाहन में सुसज्जित गुरु ग्रंथ साहिब की आगवानी करते चल रहे थे। जिन पर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह तथा ग्रंथी भाई किशनपाल सिंह चवर साहिब झुला रहे थे। नगर कीर्तन खूनी पुल, बेगमपुल, आबू लेन, बाम्बे बाजार, सदर घंटाघर, सदर बाजार, सदर थाना, गुरुद्वारा माता सीता, भैंसाली मैदान, जली कोठी चौराहा, केसर गंज चौकी, घंटाघर, रेलवे रोड चौक, मेट्रो प्लाजा, केएमसी अस्पताल, पुराना मधुबन सिनेमा हॉल, टीपी नगर से होता हुआ गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कालंदी में पहुच कर सम्पूर्ण हुआ।

02 27

नगर कीर्तन का संचालन अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह नंदा, उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह जस्सल, प्रकाश पर्व कार्यक्रम संयोजक सरदार जसबीर सिंह खालसा, महासचिव सरदार हरप्रीत सिंह, निष्काम सेवक सरदार सुरिन्द्र सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह कर रह थे। नगर कीर्तन में रघुनाथपुर, माछरा, मोहिउद्दीनपुर, धंजू आदि ग्रामीण क्षेत्रों से सिख संगतों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर गणमान्य नागरिकों ने स्वागत कर धर्मनिरपेक्षता का उदाहरण प्रस्तुत किया। नगर कीर्तन में स. दविन्द्र जीत सिंह सेठी, सरदार अमन दीपसिंह डा. सरदार गुरमिन्द्र सिंह, बीबी इन्दू कौर सेठी, सरदार सोहन सिंह, सरदार जसमीत सिंह चड्डा, सरदार भूपिन्द्र सिंह, सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट, बीबी रविन्द्र कौर, डा. मनू भारद्वाज प्रिंसीपल, सरदार जसप्रीत सिंह टिम्मी, सरदार हरविन्द्र सिंह पूनीत, काकी असीष कौर आदि ने सेवा सहयोग कर श्रद्धापुष्प भेंट किए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img