- भारत संकल्प के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को सभी के बीच में बैठकर रेलमंत्री ने सुना
- विकसित भारत संकल्प के अंतर्गत वर्चुअल सजीव प्रसारण का दीप प्रज्ज्वलन कर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने किया शुभारंभ
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: क्रांतिधरा के महाराणा प्रताप मैदान में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पीएम मोदी के वर्चुअल संवाद का सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेल संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार अश्वनी वैष्णव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सांसद राजेंद्र अग्रवाल एवं अन्य भाजपाइयों के साथ संयुक्त रूप से मिलकर सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
इस दौरान प्रधानमंत्री के सजीव प्रसारण को एलईडी के माध्यम से सुना और देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर की एक महिला सरपंच से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा को गारंटी की भी गारंटी देने वाली सरकार बताया। आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार अश्वनी वैष्णव के साथ जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से मिलकर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सर्वप्रथम आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. व डीएम दीपक मीणा द्वारा संयुक्त रूप से रेलमंत्री व सांसद के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत एनआरएलएम ग्राम विकास की लाभार्थी सोहनवीरी, कृषि विभाग के लाभार्थी कृष्णवीर, स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान योजना की लाभार्थी गीता तथा उज्ज्वला योजना की लाभार्थी पायल द्वारा अपने-अपने अनुभव साझा किये गये। रेलमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी मौहम्मद यूसुफ, मुमताज अली, नीटू कुमार, उस्मान, अशरफ को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई।

प्रधानमंत्री ने वर्चुअल संवाद में कहा कि विकसित भारत का संकल्प चार अमृत स्तंभों पर टिका है। जिसमें हमारी नारी शक्ति, हमारी युवा शक्ति, हमारे किसान और हमारे गरीब परिवार शामिल हैं। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति गरीब, युवा, महिलाएं, किसान है। इन चार जातियों का उत्थान ही भारत को विकसित बनायेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक सरकार की योजनाएं लेकर जा रही है। रेलमंत्री ने कहा कि चाहे 1857 की क्रांति हो या महाभारत का इतिहास हो या फिर रामायण के युग से जुड़ी बाते हो मेरठ का नाम इतिहास के पन्ने पर स्वर्ण अक्षर से लिखा हुआ है।
आयाम को, हर व्यक्ति को, हर परिवार को, हर क्षेत्र को सबका साथ सबका विकास की धारा से जोड़ा है। पहले भारत विश्व की 10वीं अर्थव्यवस्था था, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आगामी पांच वर्षों के लिए गरीब परिवारो को नि:शुल्क राशन देने का भी संकल्प लिया है। मेरठ-लखनऊ-प्रयागराज के लिए जल्द ही नई ट्रेन की शुरुआत की जायेगी। मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन की डीपीआर पर काम चल रहा है। देशभर में स्टेशनों का स्वरूप बदल रहे हैं। देशभर में 1300 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जा रहा है।
मेरठ रेलवे स्टेशन को भी वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जायेगा। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि वह किया, इसका परिणाम है कि आज 13 करोड़ लोग देश के अंदर गरीबी की रेखा से ऊपर उठे हैं। वर्ष 2047 तक हम दुनिया के समर्थ राष्ट्र बने, समृद्ध राष्ट्र बने यह जो संकल्प प्रधानमंत्री का है। रेलमंत्री ने कार्यक्रम के बाद मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर अधीक्षक आरपी सिंह ने उनका बुकें भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे., डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ नूपुर गोयल, नगरायुक्त डा. अमित पाल शर्मा, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के सजीव प्रसारण में मोदी को सुना
महाराणा प्रताप प्रांगण में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत एलईडी के माध्यम से लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को सुना। इस दौरान केंद्रीय रेलमंत्री भी विशाल पंडाल में जन प्रतिनिधि एवं अधिकारियों के बीच बैठकर वर्चुअल संवाद को सुना। अब तक देश की जनता द्वारा रेडियो के माध्यम से मोदी के मन की बात को रविवार के दिन सुना जाता था, लेकिन इस वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा लोगों से सीधी बाते की।
गारंटी की गारंटी देती मोदी सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान मोदी ने कहा कि पूर्व की सरकारों के द्वारा जो योजनाएं चलाई जाती थी। वह केवल कागजो तक ही सीमित होती थी, किसी को विश्वास नहीं होता था कि उनके पास तक योजना का लाभ पहुंचेगा या नहीं, लेकिन मोदी सरकार की गारंटी की गारंटी है। इस दौरान उन्होंने युवाओं, महिलाओं एवं किसानों पर विशेष फोकस किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान मोदी के फोटो फेम वाला कटाउट लगाया हुआ था। जैसे ही हवा का झोका चला तो वह गिर गया। इस दौरान डीएम व एसएसपी के साथ नगरायुक्त डा. अमित पाल शर्मा द्वारा जब यह दृश्य दो तीन बार देखा तो उन्होंने उस कटाउट को वहां से हटवा दिया, ताकि मीडिया में इस तरह का मामला चर्चा न बन जाए कि मोदी के फेम को ठीक तरह से नहीं लगाया जा सका।
महिला सरपंच से बोले पीएम, मेरे पास साइकिल तक नहीं, तुम्हारे पास ट्रैक्टर तो है…
पीएम मोदी इंटरनेट के वर्चुअल संवाद के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल लोगों से जुडेÞ। इस दौरान उन्होंने करीब दो घंटे से अधिक वर्चुअल संवाद के माध्यम से लोगों से बातचीत की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर की एक महिला सरपंच से बात की। जिसमें उन्होंने उनके द्वारा योजनाएं किस तरह धरातल पर उतारी जा रही है। इस दौरान उक्त महिला को मोदी ने कहा कि दीदी, तुम्हारे पास तो टैÑक्टर है, मेरे पास तो साइकिल भी नहीं। मोदी की इस बात को सुन सभी ने पीएम के सादगी भरे इस सवाल जवाब पर तालियां बजाई।

