Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

दिव्यांगजनों ने उठाया रैपिड का लुत्फ

  • विश्व दिव्यांगजन दिवस: आरआरटीएस की सर्व-समावेशी पहुंच का उठाया लाभ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विश्व दिव्यांगजन दिवस पर रविवार को दिव्यांगजनों ने रैपिड (नमो भारत) ट्रेन में यात्रा की और आरआरटीएस की सर्व-समावेशी पहुंच का लाभ उठाया। इन लोगों ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से दुहाई डिपो स्टेशन तक का ट्रिप लगाया। एनसीआरटीसी ने उनके लिए एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया, जिसमें आरआरटीएस की विशेषताओं और उन प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई जो आरआरटीएस को एक सर्व-समावेशी और सभी के लिए सुलभ परिवहन का साधन बनाते हैं।

इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस परियोजना के लिए एनसीआरटीसी को प्रदान किए गए एडीबी ऋण के संयोजन में जापान फंड आॅफ प्रॉसपरस एंड रिजिलिएंट एशिया एंड द पेसिफिक (जेएफपीआर) पहल के तत्वावधान में किया गया। लोगों को भारत की पहली रीजनल रेल के बारे में जागरूक करने और यह परियोजना किस तरह सभी प्रकार के लोगो को सुविधा प्रदान करेगी, इसकी जानकारी देने के लिए एनसीआरटीसी समय-समय पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

28 1

दिव्यांगजनों के इस समूह में सभी उम्र के लोग शामिल थे। हालांकि इनमें से अधिकांश बच्चे थे। उन्होंने इस पूरे यात्रा अनुभव का भरपूर आनंद लिया और आरआरटीएस की सार्वभौमिक पहुंच की जमकर सराहना की। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उत्साहित बच्चों ने अपने यात्रा के अनुभव भी साझा किए। नमो भारत ट्रेन की सवारी उनके लिए विशेष रूप से आनंददायक थी और वे इसकी गति और आरामदायक यात्रा से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने सर्व-समावेशी, सार्वभौमिक रूप से सुलभ, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रणाली प्रदान करने की प्रतिबद्धता के लिए एनसीआरटीसी की प्रशंसा की।

एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुविधा आरआरटीएस परियोजना के मूलभूत सिद्धांतों में से एक है। उन्होंने कहा कि योजना से लेकर निर्माण चरण तक यात्रियों की सुविधा एवं उनकी हर संभव जरूरतों को पूरा करना आरआरटीएस की प्राथमिकता रही है। एनसीआरटीसी के प्रेस प्रवक्ता पुनीत वत्स के अनुसार आरआरटीएस स्टेशनों पर व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध है और आवश्यकतानुसार लोग इसका उपयोग कर सकते हैं। स्टेशनों पर व्हीलचेयर और स्ट्रेचर को आसानी से लाने-ले जाने लिए रैंप एवं बड़ी लिफ्टें भी लगाई गई हैं।

साथ ही दृष्टिबाधित यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के डिजाइन में टैकटाइल पाथ को शामिल किया गया है, जो नेविगेशन में सहायता करने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इसकी मदद से यात्री स्टेशन में प्रवेश से लेकर ट्रेन में चढ़ने तक की यात्रा आसानी से कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नमो भारत ट्रेनों के अंदर व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए विशिष्ट स्थान प्रदान किया गया है। साथ ही प्रत्येक कोच में दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें हैं। इसके अतिरिक्त सभी यात्रियों को सहायता और सुविधा के लिए प्रत्येक आरआरटीएस ट्रेन में एक ट्रेन अटेंडेंट भी उपलब्ध है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img