Wednesday, March 11, 2026
- Advertisement -

बीमार अभिनेता जूनियर महमूद ने किया दोस्तो को याद तो अस्पताल मिलने पहुंचे सचिन-जितेंद्र

जनवाणी ब्यूरो|

नई दिल्ली: जूनियर महमूद जिन्हें मूल रूप से नईम सैय्यद के नाम से जाना जाता है। उन्होने फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में मराठी फिल्मों के निर्देशन में कदम रखा।

82

हाल ही में उनके करीबी दोस्त सलाम काजी ने खुलासा किया है कि जूनियर महमूद को दुर्भाग्य से स्टेज चार के पेट के कैंसर का पता चला है और अभिनेता की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, बीमार अभिनेता ने अपने पुराने दोस्तों, अनुभवी अभिनेता जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर के साथ फिर से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद सचिन और जितेंद्र जूनियर महमूद से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।

78

सचिन ने बीमार अभिनेता जूनियर महमूद से यह भी पूछा कि क्या वह कोई मदद कर सकता है। हालांकि, सलाम काजी ने कहा, “महमूद भाई के बच्चों ने मदद से इनकार कर दिया और उनसे अपने पिता के लिए प्रार्थना करने को कहा।” दिग्गज अभिनेताओं के अलावा, अभिनेता अली असगर ने भी जूनियर महमूद से मुलाकात की , जो आज के कई हास्य कलाकारों के लिए प्रेरणा हैं।

79

जूनियर महमूद और सचिन पिलगांवकर ने बाल कलाकार के रूप में एक यादगार साझेदारी बनाते हुए एक सफल जोड़ी बनाई थी। जूनियर महमूद और सचिन पिलगांवकर के बीच हमेशा से ही काफी अच्छे और मधुर संबंध रहे हैं।

81

 

जूनियर महमूद संग सचिन और जितेंद्र की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, इ’से ही गहरी और अच्छी दोस्ती कहते हैं।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘दोस्ती हो तो ऐसी। अंतिम समय में भी सचिन और जितेंद्र दोस्त से मिलने के लिए पहुंच गए हैं।

80 1

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि जूनियर महमूद की मदद के लिए जॉनी लीवर आए थे। दोनों का यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bihar News: बिहार में स्कूल के चापाकल के पानी ने मचाया कहर, 12 बच्चे बीमार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में दबाव, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...
spot_imgspot_img