Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

अभिषेक के घर को सीबीआई टीम ने फिर खंगाला

  • दो घंटे रही कैंट बोर्ड के सेनेट्री इंस्पेक्टर के घर सीबीआई टीम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट बोर्ड के सेनेट्री इंस्पेक्टर अभिषेक गंगवार के लालकुर्ती स्थित आवास पर शुक्रवार को सीबीआई टीम ने छापा मारा। टीम में चार सदस्य मौजूद थे। करीब दो घंटे सीबीआई की टीम सेनेट्री इंस्पेक्टर के घर में मौजूद रही। इसके बाद ही टीम छानबीन कर वापस लौट गई। दरअसल, सेनेट्री इंस्पेक्टर अभिषेक गंगवार सीबीआई के छापे की घटना के बाद से ही भूमिगत चल रहे हैं। सीबीआई उसके आगरा स्थित पैतृक गांव भी पहुंची थी, वहां भी वह नहीं मिला था।

06 10

सीबीआई टीम ने 16 नवंबर को कैंट बोर्ड में छापेमारी की थी। यहां से सीबीआई ने 25 हजार रुपये नकदी के साथ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश यादव को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई ने ये कार्रवाई वरुण अग्रवाल की शिकायत पर की थी। अवैध निर्माण के बदले में सेनेट्री इंस्पेक्टर घूस की मांग कर रहे थे। इसी के आधार पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। उसी केस में दूसरे सेनेट्री इंस्पेक्टर अभिषेक गंगवार फरार हो गए थे, जिस पर सीबीआई द्वारा कैंट बोर्ड कालोनी स्थित उनके निवास पर सील लगा दी गयी थी।

शुक्रवार को फिर से सीबीआई टीम अभिषेक गंगवार के घर पहुंची और छानबीन की। उक्त मामले में योगेश यादव फिलहाल जेल में हैं और अभिषेक भूमिगत चल रहा हैं। भ्रष्टाचार के इस मामले में सीईओ ज्योति कुमार दोनों ही सफाई निरीक्षकों को निलंबित कर चुके हैं। सीबीआई की टीम जैसे ही छानबीन करने लालकुर्ती स्थित कैंट बोर्ड कालोनी में पहुंची तो अचानक गली सुनसान हो गयी। जो लोग सड़क पर घूम रहे थे या फिर घरों के बाहर बैठे थे, वो सभी अपने घरों में चले गए। करीब दो घंटे सीबीआई की टीम अभिषेक गंगवार के मकान में रही। फिर से मकान को सील किया और वापस लौट गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img