Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

फिल्म में रेप सीन को लेकर अभिनेत्री मानसी तक्षक ने तोड़ी चुप्पी

जनवाणी ब्यूरो|

नई दिल्ली: एक दिसंबर 2023 को रिलीज हुई फिल्म एनिमल में बॉबी देओल अबरार के रोल में नजर आए। जो की एक स्ट्रॉन्ग और खलनायक तरह का कैरेक्टर है। फिल्म में अबरार की तीन पत्नियां होती है।

19 2

जिसमें से तीसरी पत्नी का रोल अभिनेत्री मानसी तक्षक ने अदा किया है। लेकिन फिल्म के एक सीन को लेकर काफी बाते हो रही है। फिल्म में तीसरी पत्नी के साथ एक रेप सीन है। जिसपर अब एक्ट्रेस जवाब देती हुई नजर आ रही है।

20 2

अबरार की तीसरी पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मानसी तक्षक ने एक मीडिया बातचीत के दौरान कहा, ‘ये सीन काफी चौंकाने वाला था, किसी को उम्मीद नहीं थी कि उनकी शादी का सीन इस तरह खत्म होगा।

22 1

जब शादी का सीक्वेंस शुरू होता है तो पूरा सेटअप बेहद खूबसूरत था। प्यारा संगीत चल रहा था, लेकिन सीन का अंत बहुत खतरनाक ढंग से होता है।

18 2

ये दरअसल, दर्शकों को ये बताने के लिए था कि एक जानवर आ रहा है, अगर आपने सोचा कि रणबीर इस तरह के हैं, तो आप खलनायक से बदतर होने की उम्मीद कर सकते हैं’।

21 1

मानसी ने आगे कहा, ‘यह बॉबी सर के किरदार को स्थापित करने और दर्शकों को यह दिखाने का एक एकदम सही तरीका था कि हम किस वास्तविक जानवर के बारे में बात कर रहे हैं।’ हालांकि, मानसी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपनी शादी में ऐसा कुछ नहीं चाहेंगी।

24 3

एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं नहीं चाहूंगी कि मेरी शादी में ऐसा कभी हो!’ फिल्म और सीन्स की आलोचना के बारे में बोलते हुए, मानसी ने कहा, ‘अगर आप उससे पहले का सीन देखते हैं, जो कि शादी का था। उसमें आप हमारे बीच अच्छी केमिस्ट्री देख सकते हैं। मतभेदों, उम्र, अलग करियर के बावजूद दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और इसीलिए वे शादी कर रहे हैं’।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img