Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

बसपा से निलंबित दानिश अली बोले, …तो मैं सजा को तैयार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी से निलंबन के बाद अमरोहा सांसद दानिश अली ने कहा कि यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। वह कभी भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रहे। इसकी गवाह अमरोहा की जनता है। उन्होंने लगातार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया है। अगर ऐसा करना अपराध है तो यह उन्होंने किया है।

वह इसकी सजा भुगतने को तैयार हैं। सांसद दानिश ने एक्स पर लिखा कि वह बसपा प्रमुख मायावती का हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। पार्टी प्रमुख ने ही उन्हें टिकट देकर लोकसभा का सदस्य बनने में मदद की। इसके अलावा बसपा संसदीय दल का नेता भी बनाया। मुझे सदैव असीम स्नेह और समर्थन मिलता रहा।

शनिवार को पार्टी की तरफ से लिया गया फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने अपनी पूरी मेहनत और लगन से बसपा को मजबूत करने का प्रयास किया है। कभी भी किसी प्रकार का पार्टी विरोधी काम नहीं किया है। आगे लिखा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध लगातार किया और करते रहेंगे।

चंद पूंजीपतियों द्वारा जनता कि संपत्तियों की लूट के खिलाफ आवाज उठाई है। यही सच्ची जनसेवा है। यदि ऐसा करना जुर्म है तो मैंने यह किया है, मैं इसकी सजा भुगतने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि अमरोहा की जनता को वह आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी सेवा में हमेशा हाजिर हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img