Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

एक और मंत्री को हुआ कोरोना, आइसोलेट हुए सतीश महाना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी सरकार के एक और मंत्री अब कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सीएम योगी कैबिनेट के मंत्री सतीश महाना की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। सतीश महाना ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं। कृपया अपनी जांच करवा लें।’

गौरतलब है कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से निधन हो चुका है। वहीं, कमला के बाद भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कानून मंत्री बृजेश पाठक को भी कोरोना संक्रमण पाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img