Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

अपराध गोष्ठी: गोकशी पर रोक न लगी तो थानेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: काफी समय बाद एसएसपी सख्त अंदाज में दिखे और अपराध समीक्षा बैठक में थनेदारों को चेतावनी में कहा कि अगर गोकशी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लंबित अपराधों को लेकर थानेदारों के पेंच कसे और कहा कि पंचायत चुनावों को देखते हुए गांवों में चल रहे विवादों को गंभीरता से लिया जाए।

पुलिस लाइन में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसएसपी अजय साहनी ने थानेदारों से कहा कि गोकशी से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, अपराधियों के एचएस खोलना, गैंगस्टर ऐक्ट के अन्तर्गत सम्पत्ति का जब्तीकरण एवं गोकशी न होने देना, एनएसए के अन्तर्गत अभियुक्त को जेल में निरुद्ध रखने की कार्रवाई की जाए।

एसएसपी ने कहा लूट की घटना न होने देना तथा लूट होने पर उसका तुरन्त अनावरण एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई कराना उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करना एवं गैंगस्टर ऐक्ट की कार्रवाई की जाए। आगामी पंचायत चुनाव के अन्तर्गत गांव में पूर्ण जानकारी करना भूमि विवाद का निस्तारण करना एवं छोटी-छोटी सूचनाओं को तत्काल मौके पर पहुंचकर निस्तारित किया जाए।

महिला सम्बन्धी अपराध की रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई एवं बच्चों के साथ हुए लैगिंक अपराधों की रोकथाम करना एवं त्वरित कार्रवाई करना एवं न्यायालय में अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी करना तथा जमानत निरस्तीकरण कराना एवं न्यायालय में पैरवी करके दोषी अपराधियों को सजा दिलाना।

एसएसपी ने अपमिश्रित शराब को न बिकने देना एवं अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध तत्परता से कार्रवाई करना एवं शराब की बरामदगी करना तथा अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर ऐक्ट के अन्तर्गत सम्पत्ति का जब्तीकरण करने को कहा। एसएसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि थाने में लम्बित पड़ी विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर साक्ष्य संकलन करते हुए निस्तारण करना एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा उसका पर्यवेक्षण किया जाए।

चेन स्नैचिंग, पर्स लूट एवं मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर थाना प्रभारी शीघ्र अति शीघ्र पहुंचेंगे एवं घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे एवं उक्त स्थानों का भी चिह्निकरण करेंगे जिससे घटना भविष्य में न हो। कोरोना महामारी को देखते हुए मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध 188 भादवि का मुकदमा का पंजीकरण करना।

सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क को सुचारू रूप से चलाना। जनता से अच्छा व्यवहार करना एवं पीड़ित की तुरन्त मदद की जानी चाहिए। एसएसपी ने कहा कि रात्रि गश्त करना एवं हाइवे की सुरक्षा करना, हाइवे पर डायल 112 की गाड़ियों की तैनाती करना तथा थाना मोबाइल एवं पिकेट लगाने की व्यवस्था करना एवं रात्रि में गश्त बढ़ाकर जनता में भयमुक्त वातावरण पैदा किया जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img