Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

  • कई ट्रेने देरी से सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लगातार बढ़ते कोहरे के कारण जहां एक तरफ सड़क यातायात बाधित हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर ट्रेन यातायात भी बाधित हो रहा है। स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को भी अधितकर ट्रेने स्टेशन पर घंटो देरी से पहुंची। जिसमें उत्कल, अंबाला इंटरसिटी, संगम, शालीमार सभी ट्रेने अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। जिसके चलते यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना जरूर करना पड़ा। जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची।

सिटी स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर चला कार्य

16 31

सिटी स्टेशन के निकट गुरुवार को रेलवे ट्रेक पर दिनभर कार्य चला। इस दौरान सुबह के समय व दोपहर के बाद दो बार रेलवे ट्रैक ब्लॉक रहा। स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि यह रूटिन प्रक्रिया के तहत रेलवे लाइन के ट्रैक को रेल की पटरी बदलने के कार्य के चलते ब्लॉक रखा गया। उन्होंने बताया कि सुबह को दो घंटे ओर दोपहर बाद करीब ढाई घंटे का ब्लॉक रहा। इस दौरान दूसरे रेलवे के ट्रेक से ट्रेनों को रवाना किया गया।

सर्द हवाओं से कांपा जनजीवन

मोदीपुरम: सर्द हवाओं के असर से मैदान में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। तापमान कम होने के चलते दिन में कंपकंपी बंद नहीं हुई। लोग ठंड के चलते सिकुड़ते नजर आए। दिन छिपते ही पाले का असर दिखने लगा। रात में घना कोहरा छाए रहने की संभावना के चलते न्यूनतम तापमान भी कम रहने की संभावना जतायी जा रही है। बृहस्पतिवार को 20 से नीचे चला गया।

14 32

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 व न्यूतनम 77 प्रतिशत दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को मेरठ का एक्यूआई 217, बागपत में 169, गाजियाबाद में 314, मुजफ्फरनगर में 323, जयभीमनगर में 235, गंगानगर में 196, पल्लवपुरम में 220 दर्ज किया गया। हवा के चलते प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।

विशेषज्ञों की माने तो रात में कोहरा दिखता रहेगा। कुछ स्थानों पर कोहरा अधिक छाए रहने की संभावना है। कोहरे के चलते धूप भी पूरा प्रभाव नहीं दिखा सकेगी। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना है। दिन का तापमान भी सामान्य से कम ही रहेगा।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि 30 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे कहीं कहीं हल्की वर्षा हो सकती है, लेकिन मेरठ व आसपास के जिलों में संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन जनवरी के प्रथम सप्ताह में भी कोहरा छाए रहने व थोड़ी से ठंड़ में बढ़ोतरी हो सकती है।

29-30 दिसंबर को कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

15 29

मेरठ: डीएम दीपक मीणा द्वारा गुरुवार को घने कोहरे एवं बढ़ती सर्दी के प्रकोप के चलते 29 व 30 दिसंबर दो दिन के लिये नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन में विद्यालयों में कार्यरत/शिक्षक एवं शिक्षिकायें अवकाश की घोषित दोनों ही तिथियों में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करेंगे। जिसमें डीएम के द्वारा दोनों ही आदेशों का कडाई से पालन कराने के लिये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने एबीएसए व शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को इस संंबंध में पत्र जारी कर दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Weather: यूपी में फिर बदल रहा मौसम, 4 मई से बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम...

International Labour Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img