Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सलमान खान की क्लास के बाद आयशा खान की तबियत हुई खराब, शो से हुई बाहर?

जनवाणी ब्यूरो
नई दिल्ली: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 आए दिन चर्चाओं में रहता है। रोजाना शो में कुछ ना कुछ नया ड्रामा देखने को मिलता है। बता दे हाल ही में शो में आयशा खान की वाइल कार्ड के तौर पर एंट्री हुई थी।

7 5

इसके बाद उन्होंने आते ही मुनव्वर फारूकी पर डबल डेटिंग के आरोप लगा दिए। इसके बाद से मुनव्वर फारूकी का गेम शो में खराब होता दिखाई दिया। तो अब वही वीकेंड के वार पर सलमान खान आयशा खान की खूब जमकर क्लास लेते हुए नजर आए।

10 29

शो के लेटेस्ट एपिसोड में भी साफ दिखा है कि आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में सलमान खान वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान की धज्जियां उड़ाने वाले हैं। वो इस दौरान मुनव्वर फारुकी का सपोर्ट करते दिखेंगे।

11 28

साथ ही आयशा खान पर उनकी नीयत को लेकर सवाल उठाएंगे। सलमान खान आयशा खान से पूछते हैं कि वो शो में क्यों आई थीं। जिसके जवाब में आयशा खान कहती है कि वो मुनव्वर फारुकी से माफी चाहती थी। इस पर सलमान खान उनकी क्लास लगाते हुए कहते हैं कि ये तो वो घर से बाहर भी कर सकती थीं।

12 31

आयशा खान पर सवाल उठाते हुए सलमान खान पूछते हैं कि वो अगर वाकई उनसे माफी चाहती थी तो वो घर में उनके करीब कैसे आ गईं। सलमान खान कहते हैं कि उन्होंने मुनव्वर फारुकी की पॉपुलेरिटी का उन्होंने अपने फायदे के लिए उठाया। इसके बाद आयशा खान को करारा झटका लगा है। जिसके बाद आयशा खान बुरी तरह रोती हैं। जिसके बाद आयशा की तबियत काभी खराब हो गई और उन्हे हॉस्पिटल ले जाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img