Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

दिनदहाड़े विवि में फायरिंग कर फैलाई दहशत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सीसीएसयू में एमबीए डिपार्टमेंट के सामने ब्लैक महिंद्रा थार में सवार युवको पर फायरिंग का प्रयास, थार के सामने हवाई फायरिंग कर भागे युवक। नौचंदी थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 निवासी विकुल चपराणा शाम 4 बजे करीब अपने दोस्त अंकित के साथ अपनी महिंद्रा थार तपोवन के पास अपने दोस्त शम्भू पहलवान से मिलने जा रहा था। जैसे ही विकुल एमबीए डिपार्टमेंट के सामने पहुंचा तो फेयरवेल पार्टी से बाहर आए 2 लड़के कार के सामने खड़े हो गए हॉर्न बजाने पर भी सामने से नही हटे जिसके बाद कार सवार विकुल की कहासुनी हो गई।

कहासुनी होते ही दोनो युवक हवाई 2 राउंड हवाई फायर कर गाली देते हुए भाग गए। विकुल ने फायरिंग की सूचना 112 पर दी मौके पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली और जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी भी खंगाले लेकिन सीसीटीवी में हमलावर कैद नही हुए है। पीड़ित विकुल की तरफ से मेडिकल थाने में तहरीर दे दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img