Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सड़क पर पड़ा मिला क्लर्क का शव, हत्या की आशंका

  • युवक पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से बना था क्लर्क
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

जनवाणी ब्यरो |

बिजनौर: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाडला के क्लर्क का शव सड़क पर पड़ा मिला। शव के पास ही उसकी बाइक भी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक के सिर में चोट का गहरा निशान बना हुआ था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस युवक की मौत सड़क हादसे से मान रही है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला खत्रियान निवासी दिनेश सैनी पुत्र स्वर्गीय जगदीश सैनी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाडला में क्लर्क था। वह वर्तमान में अपने परिजनों के साथ मोहल्ला जाटान में चामुंडा मंदिर के पास रह रहा था। गुरुवार की शाम वह बाइक से किसी काम से मोहल्ला खत्रियान आया था।

27 3
फाइल फोटो।

इसके बाद वह आवास विकास गया। गुरुवार देर रात परिजनों को खबर मिली कि उसका शव काजीपाड़ा क्षेत्र में ईदगाह रोड पर मिला है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिनेश की बाइक भी घटना स्थल पर मिली।

पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे में मौत होना मान रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। परिजनों का कहना है कि दिनेश को फोन कर बुलाया था। दिनेश अभी अविवाहित था और मृतक आश्रित कोटे से क्लर्क बना था। मृतक के एक भाई और दो बहनें है।

पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। शहर कोतवाल राजेश सोलंकी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे में मौत होना पाया गया है। अन्य बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img