Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

रैपिड: काम पूरा, संचालन शुरू

  • दो दिन तक बंद रहा था ट्रेनों का संचालन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रैपिड की सिग्नलिंग प्रणाली को अपग्रेड करने व अन्य तकनीकी कार्यों को पूरा करने के बाद पिछले दो दिन से रुका हुआ रैपिड ट्रेनों का संचालन सोमवार से फिर शुरू हो गया। दुहाई से साहिबाबाद के बीच 17 किमी लम्बे प्रायोरिटी सेक्शन पर ट्रेनों ने फिर से दौड़ना शुरु कर दिया है। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि 20 और 21 जनवरी को सिस्टम को अपग्रेड किया गया तथा प्राथमिक खंड से आगे मेरठ साउथ स्टेशन तक के 25 किमी लम्बे सेक्शन पर कई तकनीकी कार्यों को पूरा किया गया।

सिस्टम अपग्रेडेशन के बाद अब मेरठ साउथ तक होने वाले रैपिड के ट्रायल रन विभिन्न गतियों पर और तेजी से किए जा सकते हैं। इसके साथ साथ इस सेक्शन पर अब मार्च में रैपिड के सुचारु संचालन की प्रक्रिया में भी और तेजी आएगी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एनसीआरटीसी ने पूरी दुनिया में पहली बार लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन तकनीक पर आधारित ईटीसीएस संचार बैकबोन के महत्वपूर्ण इंटरफेस के साथ यूरोपीय ट्रेन सिग्नलिंग प्रणाली लेवल दो स्थापित की है।

09 19

एनसीआरटीसी अअधिकारियों के अनुसार पिछले दो दिन में यात्रियों की सुरक्षा एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए कई परीक्षण भी किए गए। यहां इंटरफेस परीक्षण के साथ साथ रोलिंग स्टॉक और आॅनबोर्ड सिग्नलिंग सिस्टम के एकीकरण जैसी गतिविधियां अंजाम दी गर्इं। दुहाई से लेकर मेरठ साउथ स्टेशन के बीच रैपिड का संचालन अब आरआरटीएस कॉरिडोर का अगला हिस्सा है। इस खंड में मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ स्टेशन शामिल हैं।

सर्दी से कांपा शहर, 15 डिग्री से नीचे रहा तापमान

मोदीपुरम: सर्दी अभी कम नहीं हुई है, सुबह के समय चली शीतलहर के बीच मौसम सर्द बना हुआ है। सोमवार को भी सर्दी का असर सुबह से ही बना हुआ था। दोपहर के समय धूप निकली तो दिन का तापमान भी थोड़ा बढ़ा, लेकिन अभी अभी तापमान 15 डिग्री से नीचे चल रहा है। सर्दी के तेज होने के कारण दिन रात में शहरवासी ठिठुरते हुए नजर आ रहे है। हवा का असर इतना तेज है कि हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं

21 12

और मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकत तापमान 14.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 और न्यूनतम 85 दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह से ठंड का जोर कम नहीं हो रहा है। इस बार जनवरी में मौसम सर्द है और अभी आगे भी ऐसे ही बना रहने के आसार है।

प्रदूषण में आयी कमी

सोमवार को प्रदूषण एनसीआर में फिर से कम दिखाई दिया। सबसे कम मेरठ में दर्ज किया गया है। यहां का एक्यूआई 160, बागपत में 231, गाजियाबाद में 273, मुजफ्फरनगर में 297, जयभीमनगर में 148, गंगानगर में 143, पल्लवपुरम में 190 दर्ज किया गया है। अभी तीन से चार दिन तक हवा का असर रहेगा तो फिर प्रदूषण कम रहेगा।

  • अभी ऐसे ही रहेगा मौसम

अभी दो से तीन दिन तक मौसम सर्द रहेगा, दिन में थोड़ी धूप निकलने से राहत के आसार है। पहाड़ों पर बर्फबारी और समुद्र के ऊपरी क्षेत्र में चल रही जेट स्ट्रीम हवाओं से मौसम सर्द बना हुआ है। अभी दो-तीन तक मौसम ठंडा रहेगा, ऐसे में फसलों को बचाने के लिए किसान हल्की सिंचाई करे। -डा. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img