Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

किसान संगठनों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

  • विरोध जताते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: किसान संगठनो ने केन्द्र सरकार का पुतला जलाकर विरोध व्यक्त किया। इस दौरान किसान संगठनों ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

पिछले कई दिनों से देश के सैकड़ों किसान संगठन तीनो किसान बिल वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान किसान और केंद्र सरकार के बीच कई स्तर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन समाधान निकलता नजर नही आ रहा है।

अब किसान आंदोलन की आंच धीरे धीरे गांव देहात तक आ चुकी है। शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राजा भरत सिंह इंटर कालेज के सामने केंद्र सरकार का पुतला जलाकर विरोध किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तीनो कृषि कानून वापस लेने की माँग की। इस दौरान कामरेड बिजेंद्र सिन्हा, सुरेन्द्र सिन्हा, सुनील कुमार, विजय सिंह, सत्यपाल सिंह, सन्तराम सिंह, शकील अहमद, उस्मान अहमद, खिलेंद्र सिंह, शमशाद अहमद, अल्ताफ अहमद सहित काफी किसान मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img