Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

रॉकेट किस सिद्धांत पर करता है काम

  • 14 हजार से अधिक छात्रों ने छोड़ी लोकसेवा आयोग की आरओ, एमआरओ परीक्षा
  • दो पालियों मेें शहर के 59 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत थे 27,691 परीक्षार्थी, 13,384 हुए उपस्थित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिले के 59 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिये परीक्षा आयोजित की गयी। दो पालियों में हुई परीक्षा के लिये पंजीकृत 27,691 अभ्यर्थियों में से 14,301 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए, जबकि 13,384 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई।

परीक्षा के लिये सेट किये गये परीक्षा प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गये। परीक्षा देकर निकले अधिकतर परीक्षार्थियों ने आसान पेपर आने की बात कही।समीक्षा अधिकारी आरओ और सहायक समीक्षा अधिकारी एआरओ के लिये हुई परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे की थी। जिसके लिये अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक सेंटर पर आने के निर्देश थे। एनएएस इंटर कालेज के परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक आभा शर्मा ने बताया कि महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की एंट्री प्वाइंट पर चेकिंग आदि के लिये अलग-अलग स्टाफ लगाया गया था।

परीक्षा हॉल में किसी प्रकार के इलेक्ट्रिोनिक गैजेट्स, मोबाइल, ब्लूटूथ ले जाने पर पूर्ण पाबंदी थी, यहां तक कि हाथ घड़ी भी पहनकर कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। बताया कि परीक्षा हाल में समय देखने के लिये दीवार घड़ी की व्यवस्था की गयी थी। उनके यहां प्रत्येक कक्ष में 24 अभ्यर्थियों को बैठाया गया था। कुल 20 कक्षों में 480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सह केंद्र समन्वयक विजेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरी पॉली 2:30 बजे से थी, जिसके लिए 1:30 बजे से प्रवेश दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने का दावा किया गया।

परीक्षा की दूसरी पाली में शामिल हुए 13,356 परीक्षार्थी

लोकसेवा आयोग की आरओ, एआरओ परीक्षा की 2:30 बजे से 3:30 बजे तक चली दूसरी पॉल में परीक्षा के लिये पंजीकृत 27,691 में से 13,356 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 14,335 अभ्यर्थीयों ने परीक्षा नहीं दी, उपस्थिति का कुल प्रतिशत 48.23 रहा।

ये थे परीक्षा केंद्र

परीक्षा के लिये सनातन धर्म इंटर कालेज सदर, एनएएस इंटर कालेज कचहरी रोड, बीएवी इंटर कालेज, गढ़ रोड, डा. भीमराव आंबेडकर कालेज, गढ़ रोड सहित कुल 59 केंद्र बनाये गये थे।

परीक्षा केंद्र पर तैनात रहे सुरक्षाकर्मी

परीक्षा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सुरक्षाकर्मियों की तैनाती थी, प्रत्येक केंद्र पर महिला और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

ये था पेपर का पैटर्न

पहली पॉली में सामान्य अध्ययन का पेपर था। जिसमें कुल 140 प्रश्न थे, प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित था। साथ ही गलत उत्तर लगाने पर एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग थी, जबकि दूसरी पॉली की परीक्षा सामान्य हिंदी के सब्जेक्टिव बेस थी। इसमें 60 सवाल आये थे। जिनके लिये 60 अंक निर्धारित थे। प्रत्येक सवाल को हल करने के लिए 1 मिनट का समय था। कुल 200 अंकों की परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों सामान्य अध्ययन और हिंदी भाषा पर पकड़ की परख की गयी।

इस तरह के थे सवाल

सामान्य अध्ययन की परीक्षा में रॉकेट किस सिद्धांत पर कार्य करता है, चंद्रयान मिशन-3 में लैंडिंग स्थल के आसपास जमा खनिजों की पहचान किसी विधि से की जाती है, गुर्दे की पथरी किसी कारण से होती है, मिनामाटा रोग किस कारण से होता है, जैसे प्रश्न शामिल थे।

जाम की बनी समस्या

लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की दो पालियों में हुई परीक्षा के लिये परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में अभ्यर्थियों को जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान दूरदराज से केंद्र पर बसों व ई-रिक्शा, टेंपो और निजी वाहनों से पहुंचने के दौरान जगह-जगह लगे जाम से परेशानी हुई। परीक्षा में 48.33 प्रतिशत उपस्थिति रही। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू थी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले लगभग 8:30 बजे केंद्रों पर पहुचंना था।

सुबह के वक्त हो रही सर्दी ने भी वाहनों की रफ्तार को धीमा करने का काम किया। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिये शहर के विभिन्न मार्गों जिसमें दिल्ली रोड, बागपत रोड, गढ़ रोड, हापुड़ अड्डे, सोहराब गेट, रेलवे रोड चौराहा, बेगमपुल चौराहा, एल ब्लाक आदि विभिन्न स्थानों से निकले अभ्यर्थियों को जाम की स्थिति से दो-चार होना पड़ा। बस अड्डों पर भी खासी भीड़ रही। वाहनों के आवागमन में बड़ी बाधा इस दौरान देखने को मिला।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img