Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

बसंत पंचमी को लेकर खैरनगर में सजे बाजार

  • पीएम मोदी मिशन के साथ जय श्रीराम, छोटा भीम, बैन टेन, यूनिकार्न, दिवगंत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पतंग कर रही ट्रेड

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बसंत पंचमी को लेकर बाजारों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी से ऋतु परिवर्तन कि शुरुआत हो जाती है और सर्दी कम होने लगती है। साथ ही दूसरी तरफ ये दिन विद्या कि देवी सरस्वती को समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती कि पूजा-अर्चना कर घरों में पीला मिष्ठान बनाकर मां को भोग लगाने का विधान है। साथ ही इस दिन पीले वस्त्रों को पहनना शुभ माना जाता है। इसके उपरांत इस दिन बच्चों से लेकर बड़ों तक सब पतंगबाजी करते हैं।

23 3

इस बार बसंत पंचमी 14 फरवरी को है। जिसको लेकर बाजार भी रंग-बिरंगी पतंगों से सजकर तैयार है। पतंगों के लिये मशहूर खैर नगर बाजार भी रंग-बिरंगी पतंगों के साथ सज के तैयार हो गया है। यहां छोटी से बड़ी पतंगे हर वैरायटी में उपलब्ध है। इस बार बाजार मे पीएम मोदी मिशन के साथ जय श्रीराम, छोटा भीम, बैन टेन, यूनिकार्न, दिवगंत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पतंग ट्रेड कर रही है। साथ ही बाजार में आकर्षक डिजाइन वाली पतंगे उपलब्ध हैं।

खैरनगर के दुकानदार आशीष बताते है कि इस बार राजनीति से सिर्फ मोदी मिशन की डिजाइन वाली पतंगे बाजार में उतरी है। साथ ही इससे अलग पांच रुपये से लेकर 100 तक की हर डिजाइन वाली पतंग उनकी दुकान पर मिल जाएगी। वहीं, चार साल से दुकान लगा रहे सुहैल बताते है कि इस कारोबार से वो 5 से 7 हजार तक का मुनाफा कमा लेते हैं।

हर साल बदलता है ट्रेंड

दुकानदार राहुल बताते हैं कि पतंगों का ट्रेंड हर साल बदलता है। इस बार लोग जय श्रीराम वाली पतंग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं, युवाओं में सिद्धू मूसे वाला की पतंग का ट्रेंड है। इस बार बॉलीवुड स्टार्स की पतंगे आउट आॅफ ट्रेंड हैं।

बाजार में आयी आटोमेटिक चरखी

बाजार मे इस बार आटोमेटिक चरखी खूब बिक रही है। इस चरखी की खासियत ये है कि जब पतंग उड़ाने के बाद डोर निकल जाती है तो बस आपको एक छोटा-सा बटन दबाना है और इस चरकी में डोर अपने आप रोल हो जाएगी। इस चरखी की कीमत 2000 रुपये है और ये युवाओं को खूब भा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img