- राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच पर 50 बेड के हॉस्पिटल स्थापना को केन्द्र सरकार से मिली हरी झंडी
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच पर 50 बेड के आयुष हॉस्पिटल की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार ने 15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी हैं। ये बड़ा तोहफा दिया हैं। सरकार ने इसके लिए 50 लख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। प्रशासन इसके लिए पहले ही आबादी क्षेत्र में जमीन भी चिन्हित करके दे चुका हैं। यहां पर हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा, ताकि गरीबों को मुफ्त में इलाज मिल सके। इसके लिए राज्यसभा सदस्य डा. वाजपेयी ने प्रयास किये, जिसके बाद ही उसके लिए धनराशि अवमुक्त हुई हैं।
अब इसके लिए डीपीआर तैयार करने के लिए कहा गया हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए प्रस्ताव भिजवाया था कि आयुष मंत्रालय ने इस मामले में स्वीकृत दे दी। राज्य सरकार को इसका प्रस्ताव भेज दिया था। कहा गया है कि सरकार तत्काल इसकी डीपीआर तथा पद सृजन की कार्रवाई करें, ताकि इसमें जल्द आगे की प्रक्रिया बढ़ सके। पद सृजन के बाद ही तेजी से आगे कार्य बढ़ेगा।
ताकि भारत सरकार इसकी अवशेष धनराशि तत्काल और मुक्त कर सके। डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया की भूमि का कब्जा मिल चुका हैं, जिस पर बोर्ड भी लगाया जा चुका है। खतौनी में आयुष हॉस्पिटल दर्ज हो चुका है। नक्शा नजरी भी जारी हो चुका हैं। यह भूमि 50 बेड के लिए एकीकृत आयुष चिकित्सालय के लिए आवंटित की जा चुकी है।
बदमाशों का तमंचा लेकर युवती पहुंची घर
मेरठ: छीनाझपटी में सड़क पर गिरा तमंचा लेकर गंगानगर निवासी एक युवती अपने घर पहुंच गयी। घर वालों ने जब उसके हाथ में तमंचा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गयी। पुलिस व कानून के डर से घर वाले वो तमंचा व युवती को लेकर थाना सिविल लाइन पहुंच गये। कहानी कुछ फिल्मी अंदाज में पुलिस को बतायी गयी है।
दरअसल हुआ ये
गंगानगर की रहने वाली एक युवती आज अपने घर की ओर जा रही थी। युवती का कहना है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एलआईसी साकेत के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उससे उसका मोबाइल छीन लिया। बदमाश दो बाइकों सवार थे। मोबाइल छिनने वाले बदमाशों का उसने पीछा किया
और रोड पर एक जगह जहां जाम लगा था वहां जब मोबाइल छिनने वाले बदमाश रूके तो वह बदमाशों से भिड़ गयी। छीनाझपटी हुई और उसी दौरान बदमाशों पर जो तमंचा था वह सड़क पर नीचे गिर गया। उसने वह तमंचा उठा लिया। तमंचा निचे गिर जाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। युवती तमंचा लेकर घर पहुंच गयी।
कहानी में झोल
जो कहानी युवती ने बतायी उसमें कुछ झोल नजर आ रहा है। इसके अलावा यह युवती थाना सिविल लाइन में अपने परिजनों से भी रूष्ट दिखाई दी। उसका कहना था कि वो उसको लेकर थाना क्यों आ गए। उसको कोई कार्रवाई नहीं करनी ना ही तहरीर देनी है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
वहीं जांच में जो सामने आया है उसके बार ही पुलिस को युवती की कहानी पर शक पैदा हुआ। जो जगह उसने बतायी है वहां पर सीसीटीवी की जांच की गयी तो कहीं भी युवती या झगड़ा फसाद छीना झपटी जैसी बात नहीं नजर आयी। पुलिस अब युवती के मोबाइल की डिटल निकलवाने की बात कह रही है।

