जनवाणी संवाददाता |
लोनी: नगर पालिका क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन कालोनी में एक दिन पूर्व बिजली के शार्ट सर्किट के कारण विनोद सिंह के घर में आग लग गयी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया था। उसके बाद चेयरमैन ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा देने की मांग की।
पीड़ित विनोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि वो पिछले कई वर्षों से लक्ष्मी गार्डन मे पत्नी व 4 वर्षीय बेटी के साथ रह रहे हैं दिन-प्रतिदिन की भांति पत्नी ट्रोनिका सिटी फैक्टी में नौकरी करने गये हुई थी तभी पडोसियों का फोन आया कि आपके घर में आग लग गयी है तो वह वहां पहुंचे तो सभी साामान जल चुका था।
जैसे ही इस घटना का लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा को जानकारी मिली तो वह रविवार को पीड़ित के घर तुरंत परिवार के बीच पहुंची ओर उनसे मुलाकात कर घटनास्थल का मुआयना किया करते हुए पीड़ित परिवार की अपने स्तर से आर्थिक सहायता की ओर पीड़ित परिवार को लेकर तहसीलदार प्रकाश सिंह से मिली तथा उनकी सरकारी स्तर पर हरसंभव मदद हो इसके लिये बात की।
इस मौके पर रंजीता धामा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कहा कि आप लोग बिल्कुल भी परेशान ना हो हम सभी मिलकर आपकी मदद करेंगे। परिवार की आर्थिक मदद भी की तथा कोटेदार को फोन कर परिवार को राशन मुहैया कराने को भी कहा। परिवार को ढांढस बंधाते हुये कहा कि बुरा समय कभी भी किसी पर भी आ सकता है, लेकिन हम लोगों का ये कर्तव्य है कि हम सब मिलकर आपकी मदद करें।

