Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

लोक निर्माण विभाग के एक्सईन को रिश्वत लेते दबोचा गया, एक ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत, विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड-1 के एक्सईएन को मेरठ से आई विजीलेंस की टीम ने एक ठेकेदार से रिश्वत मांगने के मामले में सोमवार को उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। विजीलेंस टीम के अफसर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक्सईएन से थाने में पूछताछ कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार भोपा पुल के नीचे स्थित लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 के कार्यालय पर सोमवार को बड़ी हलचल नजर आई। यहां पर विजीलेंस की टीम ने पूरा जाल बिछाकर विभागीय एक्सईएन नीरज सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि बडौत निवासी ठेकेदार प्रियव्रत अपनी एसएस कन्स्ट्रक्शन कंपनी के अन्तर्गत विभाग में निर्माण कार्यों का ठेका लेकर काम कर रहे हैं। प्रियव्रत से एक्सईएन ने नाजायज दबाव बनाकर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत ठेकेदार ने विजीलेंस को की थी। इसके बाद आज एक्सईएन को ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img