Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 59 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मों में नजर आए एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अचानक उनका निधन सोमवार की देर रात्रि को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। उनके निधन की जानकारी उनके खास दोस्त अमित बहल ने शेयर की। वे पिछले तीन दशक से अभिनय की दुनिया में सक्रिय थे और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो वे पैनक्रिएटिक डिसीज की चपेट में थे और पिछले कुछ समय से उनका इलाज भी चल रहा था। उनके दोस्त अमित बहल ने इस दुखद खबर पर प्रतिक्रिया जाहिर की और कहा- हां, कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। पेनक्रियाज के ट्रीटमेंट के लिए कुछ समय पहले ही वे अस्पताल में एडमिट भी हुए थे। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और वे घर वापिस भी आ गए थे, लेकिन कार्डियक की वजह से उनका निधन हो गया।

शाहरुख खान संग शुरू किया करियर
एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन उन्हें फिल्मों से ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी की दुनिया से मिली। एक्टर ने आज से 35 साल पहले फिल्म इन व्हिच एनी गिव्स इट दोज वन्स फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे बदरीनाथ की दुल्हनिया, सत्यमेव जयते 2 और यारियां 2 जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे। इसके अलावा उन्होंने क्रिमिनल जस्टिस, बंदिश बैंडित, अभय और हे प्रभु जैसी वेब सीरीज में भी काम किया।

टीवी सीरियल्स से मिली पहचान
अपने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने कई सारे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम किया। इसमें बनेगी अपनी बात, तहकीकात, कहानी घर-घर की, दिया और बाती हम, हिटलर दीदी, बेइंतहा, सतरंगी ससुराल और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे बड़े सीरियल्स शामिल हैं। वे कुछ समय पहले ही रूपाली गांगुली के पॉपुलर सीरियल अनुपमा से भी जुड़े थे। इस सीरियल में वे अहम रोल में नजर आए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img