Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

RSS दफ्तर में बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच के लिए पहुंची टीम, पढ़िए पूरा मामला

जनवाणी ब्यूरो |

भोपाल: भिंड की रिहायशी बस्ती हनुमान बजरिया में स्थित राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यालय में शनिवार देर रात को पिन बम मिलने से खलबली मच गई। देखने में यह बम ग्रेनेड बम जैसा दिख रहा है। रात करीब 12 बजे कार्यालय की देखरेख करने वाले स्वंयसेवक राम मोहन की सूचना पर एसपी असित यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बम की जांच शुरू की। अधिकारियों ने बम को अपने कब्जे में लिया है।

बताया जा रहा है स्वंयसेवक राम मोहन को शुक्रवार शाम को कार्यालय परिसर में झंडावंदन की जगह यह बम मिला था। इससे बच्चे खेल रहे थे, उन्होंने देखा तो इसे उठाकर रख दिया। शनिवार रात को उन्होंने इसे एक व्यक्ति को दिखाया तो उसने इसे बम बताया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी लगने पर भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशाह, एसपी असित यादव, टीआई कोतवाली प्रवीण चौहान डाग स्कवायड के साथ आरएसएस कार्यालय पहुंचे। पुलिस बम को जब्त कर अपने साथ ले गई है।

पुलिस के अनुसार बम काफी पुराना बताया जा रहा है। एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले आरएसएस कार्यालय में मिट्टी का भराव किया था। इस मिट्टी को डीडी गांव के नजदीक कुंवारी नदी के बीहड़ से लाया गया था। करीब 30 साल पहले यहां फायरिंग रेंज एरिया था। ऐसे में संभावना है कि उस समय यह बम मिट्टी में दब गया हो और अब मिट्टी के साथ यह कार्यालय आ गया हो। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...

Saharanpur News: मदरसे में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | गंगोह/सहारनपुर: जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित...

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...
spot_imgspot_img