Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

बिहार दो करोड़ के आभूषण की लूट से हड़कंप, लुटेरों ने IPL खिलाड़ी के पिता को भी बनाया निशाना, पढ़िए पूरा मामला

जनवाणी ब्यूरो |

पटना: समस्तीपुर में रिलायंस ज्वेलरी में डकैतों ने बुधवार देर शाम जमकर लूट मचाई। अपराधियों ने केवल 20 मिनट में घटना को अंजाम दे दिया।

पुलिसिया पूछताछ के बाद रात करीब 11.30 बजे शोरूम से बाहर निकले अधिवक्ता सुधाकर राय ने बताया कि शाम के करीब आठ बज रहे थे। वह जेवरात की खरीदारी के लिए पहुंचे थे।

इसी दौरान हाथ में पिस्टल लिए दो बदमाशों ने पहले प्रवेश किया, पीछे से पांच अन्य बदमाश भी अंदर घुस आए। उनके अलावा कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर सीढ़ी वाले रूम में बंद कर दिया।

सभी के मोबाइल भी लेकर फेंक दिए गए। बदमाशों ने फिर आराम से 15-20 मिनट रहकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

भागने के दौरान एक बदमाश की पिस्टल भी शोरूम के अंदर ही छूट गई। जिसे बाद में पुलिस ने जब्त किया है। राय ने बताया कि सभी बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी।

जिसके बल पर कर्मियों को बंधक बनाकर रखा था। सीढ़ी वाले गेट पर दो बदमाश पहरा दे रहे थे, ताकि कोई शोर नहीं मचाए। बाहर में भी कुछ बदमाश हो सकते थे, जिससे इंनकार नहीं किया जा सकता।

बता दें कि रिलायंस के इस शोरूम के मुख्य गेट के दोनों ओर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब है। यह कई महीनों से काम नहीं कर रहा है।

बताया गया है कि बदमाश शर्टर गिरा कर भागे, जिस कारण कर्मी यह नहीं देख पाये कि बदमाश किस दिशा में भागे हैं। चूंकी रात होने के कारण लोगों की भी चहलकदमी कम थी, जिससे यह जानकारी नहीं मिल पाई कि बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद किस दिशा में भागे हैं।

एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि लूट की घटना के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर अनुसंधान कर रही है। फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। अभी शोरूम के कर्मी जेवरातों का मिलान कर रहे हैं।

हालांकि मैनेजर ने कहा कि है बदमाशों ने डेढ़ से दो करोड़ रुपए की लूट की है। कुछ ग्राहक से भी लूटपाट किया गया है। इस मामले में अभी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img