Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सिपाही भर्ती परीक्षा: एसटीएफ ने दो और आरोपियों को दबोचा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: यूपी के सभी 75 जिलों में 17 व 18 फरवरी को आयोजित की गई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में पेपर लीक को लेकर यूपी एसटीएफ ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसटीएफ को इनके पास से प्रवेश पत्र व अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। मामले में विभूतिखण्ड थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

गिरफ्तार किए गए अरोपियों में प्रयागराज का अजय सिंह और सोनू सिंह यादव शामिल हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रदेश के करीब 50 लाख युवाओं ने भाग लिया था। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पेपर लीक के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था और छह महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराने का एलान किया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img