जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कथित शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। जहां जज ने न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। अब सात मार्च को इस मामले पर सुनवाई होगी। वहीं कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की भी न्यायिक हिरासत को सात मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।

